Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भाजपा मंडल गरियाबंद ने श्रद्धा भाव से मनाई अटल जी की 101वीं जयंती

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

कलेक्ट्रेट परिसर व वार्ड 15 में प्रतिमा पर माल्यार्पण, कार्यकर्ताओं ने लिया संगठन सशक्त करने का संकल्प


*गरियाबंद*:- भाजपा मंडल गरियाबंद द्वारा गुरुवार को भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई की 101वीं जन्म जयंती श्रद्धा भाव के साथ मनाई। कार्यक्रम कलेक्ट्रेट परिषद परिसर में आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेई के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके बाद वार्ड क्रमांक 15 स्थित अटल जी की छायाचित्र पर भी माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमित पारख ने अपने संबोधन में कहा कि अटल बिहारी वाजपेई भारतीय राजनीति के ऐसे युगपुरुष थे, जिन्होंने राष्ट्र की अस्मिता, लोकतंत्र और सुशासन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनका जीवन देश सेवा, विचारों की शुचिता और सबको साथ लेकर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया। नगर पालिका उपाध्यक्ष आसिफ मेमन ने अटल जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके आदर्श आज भी कार्यकर्ताओं के लिए मार्गदर्शक हैं। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री प्रह्लाद ठाकुर ने किया।

इस अवसर पर सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक मुरलीधर सिन्हा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य नरोत्तम साहू, जिला महामंत्री आशीष शर्मा, वरिष्ठ कार्यकर्ता बलदेव सिंह हुंदल, अनूप भोसले, घनश्याम सिन्हा, नंदा स्वामी, प्रशांत मानिकपुरी, सागर मयाणी, रेणुका साहू, विष्णु मरकाम, दीनू सिन्हा, सरला उइके, तनु साहू, प्राची कुटारे, प्रतिभा हुमने, अशोक सेन, वंश गोपाल सिन्हा, प्रतीक सिंह एवं अमित वखारिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

“प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक कीर्तिमान पर जनपद अध्यक्ष इंद्राणी नेहरू साहू ने विधायक रोहित साहू से की सौजन्य भेंट”
आज फोकस में

“प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक कीर्तिमान पर जनपद अध्यक्ष इंद्राणी नेहरू साहू ने विधायक रोहित साहू से की सौजन्य भेंट”

मर्दापाल क्षेत्र की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
आज फोकस में

मर्दापाल क्षेत्र की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ में गौरव मिश्रा, दिल्ली रवाना
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ में गौरव मिश्रा, दिल्ली रवाना

जनदर्शन में उमड़ रही ग्रामीणों की भीड़, विधायक रोहित साहू कर रहे समस्याओं का त्वरित निराकरण
आज फोकस में

जनदर्शन में उमड़ रही ग्रामीणों की भीड़, विधायक रोहित साहू कर रहे समस्याओं का त्वरित निराकरण

महतारी वंदन योजना की 28वीं किश्त से खिले माताओं-बहनों के चेहरे, जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार का जताया आभार
आज फोकस में

महतारी वंदन योजना की 28वीं किश्त से खिले माताओं-बहनों के चेहरे, जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार का जताया आभार

प्रधानमंत्री सूर्य घर  मुफ्त बिजली योजना के लिए बेलगहना क्षेत्र में विशेष पंजीयन शिविर का आयोजन 15 जून को
आज फोकस में

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए बेलगहना क्षेत्र में विशेष पंजीयन शिविर का आयोजन 15 जून को

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp