Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ग्राम अतरमरा में 24 घंटे का अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ सम्पन्न, विधायक रोहित साहू एवं जिला पंचायत सभापति शिवांगी चतुर्वेदी रहीं शामिल

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

*गरियाबंद*: ग्राम अतरमरा में भगवती मानव कल्याण संगठन द्वारा आयोजित जिला स्तरीय 24 घंटे का अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुआ। इस पावन अवसर पर आयोजित माता की महाआरती में राजिम विधानसभा के विधायक रोहित साहू एवं जिला पंचायत सभापति शिवांगी चतुर्वेदी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान विधायक रोहित साहू के ग्राम अतरमरा आगमन पर ग्रामीणों एवं आयोजकों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक साहू ने पूर्व में की गई घोषणा को दोहराते हुए 10 लाख रुपये की लागत से टीन शेड निर्माण की घोषणा की, जिससे कार्यक्रम स्थल एवं ग्रामवासियों को भविष्य में सुविधा प्राप्त होगी।

इस महत्वपूर्ण घोषणा पर जिला पंचायत सभापति शिवांगी चतुर्वेदी ने विधायक रोहित साहू का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। चतुर्वेदी ने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों से न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है, बल्कि समाज में सकारात्मक सोच और एकता भी मजबूत होती है। उन्होंने आयोजन समिति को इस भव्य और अनुशासित कार्यक्रम के लिए बधाई दी।

Advertisement Box

पूरे आयोजन के दौरान मां दुर्गा की आराधना से ग्राम अतरमरा सहित आसपास का वातावरण भक्तिमय एवं सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा। भगवती मानव कल्याण संगठन द्वारा इस अवसर पर नशामुक्ति अभियान, जन-जागरण एवं सात्विक जीवन जीने का संकल्प भी दिलाया गया, जिसे उपस्थित श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक अपनाया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, ग्रामवासी, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आयोजन की सफलता में ग्रामवासियों एवं भगवती मानव कल्याण संगठन की सक्रिय भूमिका सराहनीय रही।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp