
तखतपुर:—शहर के अपराधों में शराबखोरी एवं अन्य नशे के गिरफ्त में आए अपराधियों की भूमिकाओं को देखते हुए अभी हाल ही में जिला बिलासपुर के वरिष्ठ पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के द्वारा अभी हाल ही में सभी थाना एवं चौकी के प्रभारीयों के साथ सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारियों को आपराधिक गतिविधियों में अवैध शराबखोरी एवं अन्य नशाखोरी रोकने के लिए कड़े निर्देश दिए गए थे जिसके चलते जिला बिलासपुर में तीन चार दिनों में ही सैकड़ो की संख्या में आबकारी अधिनियम के तहत् कार्यवाहियां की गई है चौकी जूनापारा के ग्रामीण क्षेत्रों में ही शराब पीकर उत्पात मचाने वालों के खिलाफ 22 प्रकरण आबकारी के दर्ज किए गए और नशाखोरी रोकने के लिए ग्राम जोगीपुर और सावतपुर मे ग्राम प्रभुख के साथ जूनापारा पुलिस स्टॉफ द्वारा नशामुक्ति का संदेश दिया गया रैली निकाली गई जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाएं एवं ग्रामीण उपस्थित रहे









