Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पत्रकार से बदसलूकी के मामले में आबकारी आरक्षक पितांबर चौधरी पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं, पुलिस की चुप्पी पर उठे सवाल

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

गरियाबंद:—-गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर विकासखंड अंतर्गत ग्राम कसेरीडीह में पत्रकार के साथ हुई बदसलूकी के मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होने से पुलिस प्रशासन और आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद आबकारी आरक्षक पितांबर चौधरी पर न तो विभागीय जांच शुरू हुई है और न ही कोई दंडात्मक कार्रवाई की गई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम कसेरीडीह में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान सूचना मिलने पर एक स्थानीय पत्रकार मौके पर पहुंचा और अपनी पेशेवर जिम्मेदारी निभाते हुए फोटो-वीडियो कवरेज करने लगा। इसी दौरान नशे की हालत में मौजूद आबकारी आरक्षक पितांबर चौधरी ने पत्रकार के साथ अभद्र व्यवहार किया, जबरन मोबाइल फोन छीन लिया और धमकी भी दी।

पत्रकारों में आक्रोश, लोकतंत्र पर हमला
इस घटना को पत्रकारों ने केवल एक व्यक्ति के साथ हुई बदसलूकी नहीं, बल्कि स्वतंत्र पत्रकारिता और लोकतंत्र पर सीधा हमला बताया है।

स्थानीय पत्रकार संगठनों और मीडिया कर्मियों में घटना को लेकर भारी रोष है। पत्रकारों का कहना है कि यदि एक वर्दीधारी अधिकारी नशे की हालत में मीडिया कर्मी के साथ ऐसा व्यवहार करता है और उस पर कोई कार्रवाई नहीं होती, तो यह पुलिस प्रशासनिक संरक्षण को दर्शाता है।

विभागीय संरक्षण का आरोप
सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि मामला सार्वजनिक होने और सोशल मीडिया व समाचार माध्यमों में उठने के बावजूद आबकारी विभाग की ओर से अब तक कोई स्पष्ट बयान या कार्रवाई सामने नहीं आई है। इससे यह आशंका गहराती जा रही है कि आरोपी आरक्षक को विभागीय संरक्षण दिया जा रहा है।

नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक व एसडीओपी को तुरंत घटना स्थल पर ही फोन से सुचन दिया गया था बावजूद आबकारी आरक्षक पितांबर चौधरी पर पुलिस की कोई करवाई नहीं। अब ऐसे में क्या समझे

प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग

पत्रकार संगठनों और जागरूक नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि—

आरोपी आरक्षक पितांबर चौधरी को तत्काल निलंबित किया जाए

पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए

प्रशासन की चुप्पी सवालों के घेरे में

अब देखना यह होगा कि पुलिस प्रशासन और आबकारी विभाग इस गंभीर मामले में कब तक चुप्पी साधे रहते हैं, या फिर स्वतंत्र पत्रकारिता की रक्षा करते हुए दोषी के खिलाफ सख्त कदम उठाते हैं।

प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन की शिकायत, सीपत थाना में रिपोर्ट दर्ज
आज फोकस में

प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन की शिकायत, सीपत थाना में रिपोर्ट दर्ज

रायपुर : गर्मी में राहत और सतत बनी रहे रोशनी : शासन की संवेदनशील पहल से सियाराम मरकाम के घर लौटी बिजली
आज फोकस में

रायपुर : गर्मी में राहत और सतत बनी रहे रोशनी : शासन की संवेदनशील पहल से सियाराम मरकाम के घर लौटी बिजली

तखतपुर में हिन्दू मुक्तिधाम पर कचरा प्लांट निर्माण रद्द, सर्व हिन्दू समाज की मांग पर भूमि पूजन स्थगित
आज फोकस में

तखतपुर में हिन्दू मुक्तिधाम पर कचरा प्लांट निर्माण रद्द, सर्व हिन्दू समाज की मांग पर भूमि पूजन स्थगित

नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर शादी कर, पीडिता के साथ दुष्कर्म कर भगाकर ले जाने वाले आरोपी को सीपत पुलिस ने किया गिरफ्तार
आज फोकस में

नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर शादी कर, पीडिता के साथ दुष्कर्म कर भगाकर ले जाने वाले आरोपी को सीपत पुलिस ने किया गिरफ्तार

पेंड्रा के शिव मंदिर में विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति द्वारा 108वें हनुमान चालीसा पाठ का भव्य उद्यापन महाआरती और विशेष अनुष्ठान के साथ संपन्न हुआ
आज फोकस में

पेंड्रा के शिव मंदिर में विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति द्वारा 108वें हनुमान चालीसा पाठ का भव्य उद्यापन महाआरती और विशेष अनुष्ठान के साथ संपन्न हुआ

कबाड़ कारोबारियों से मेलजोल पड़ा भारी, बिलासपुर पुलिस ने दो जवानों पर की कार्रवाई
आज फोकस में

कबाड़ कारोबारियों से मेलजोल पड़ा भारी, बिलासपुर पुलिस ने दो जवानों पर की कार्रवाई

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp