Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

एमसीबी : मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जिले में धान उठाव तेज 7,910 क्विंटल धान का सुरक्षित परिवहन पूर्ण, किसानों को समय पर राहत

एमसीबी:—धान खरीदी वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में उपार्जित धान का उठाव कार्य तेज गति और पूर्ण पारदर्शिता के साथ किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में जिले में धान उठाव को किसान हित से जोड़कर सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जा रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम अब जमीनी स्तर पर स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगे हैं। 14 जनवरी 2026 को जिले में कुल 22,736 क्विंटल धान का उपार्जन किया गया, जिसमें से 7,910 क्विंटल धान का सफलतापूर्वक उठाव कर सुरक्षित परिवहन सुनिश्चित किया जा चुका है। कछोड़, केल्हारी, कोड़ा, कौड़ीमार, खड़गवां, घुटरा, कठौतिया, नागपुर, बरबसपुर एवं माड़ीसरई उपार्जन केंद्रों से धान का सुरक्षित परिवहन पूर्ण किया गया है।

शेष उपार्जन केंद्रों में भी परिवहन एवं भंडारण की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तथा आगामी दिनों में वहां से धान उठाव की गति और अधिक तेज की जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा नियमित समीक्षा बैठकों के माध्यम से प्रत्येक उपार्जन केंद्र की सतत निगरानी की जा रही है, जिससे किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और धान उठाव का कार्य निर्बाध रूप से संपन्न हो सके। धान खरीदी के साथ-साथ समयबद्ध उठाव व्यवस्था से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि उपार्जन केंद्रों पर अतिरिक्त दबाव न बने और किसानों को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं भरोसेमंद व्यवस्था का लाभ मिलता रहे।

पुरानी रंजिश में युवक पर चूड़ा और डंडे से हमला, हत्या के प्रयास के आरोप में 5 गिरफ्तार
आज फोकस में

पुरानी रंजिश में युवक पर चूड़ा और डंडे से हमला, हत्या के प्रयास के आरोप में 5 गिरफ्तार

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने किया जिला कोषालय का निरीक्षण, समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
आज फोकस में

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने किया जिला कोषालय का निरीक्षण, समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

24 अक्टूबर को मस्तूरी विधानसभा के दौरे पर आएंगे पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव
आज फोकस में

24 अक्टूबर को मस्तूरी विधानसभा के दौरे पर आएंगे पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव

ट्रैफिक वार्डनो को  वितरण की टी-शर्ट, कैप, सीटी और रेडियम जैकेट, युवाओं को दिया गया यातायात नियमों का प्रशिक्षण
आज फोकस में

ट्रैफिक वार्डनो को वितरण की टी-शर्ट, कैप, सीटी और रेडियम जैकेट, युवाओं को दिया गया यातायात नियमों का प्रशिक्षण

रेल जन संवाद: यात्रियों से सीधा संवाद, बेहतर रेल सेवा का संकल्प
आज फोकस में

रेल जन संवाद: यात्रियों से सीधा संवाद, बेहतर रेल सेवा का संकल्प

तखतपुर थाना में दशहरा पर शक्ति की आराधना, थाना प्रभारी सतीश साहू ने थाना परिवार के साथ की भव्य शस्त्र पूजा
आज फोकस में

तखतपुर थाना में दशहरा पर शक्ति की आराधना, थाना प्रभारी सतीश साहू ने थाना परिवार के साथ की भव्य शस्त्र पूजा

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp