Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आदर्श पब्लिक स्कूल डोंगरीपाली में पालक शिक्षक तृतीय मेगा बैठक

सारंगढ़ जिला ब्यूरो सुवर्ण कुमार भोई की रिपोर्ट

सारंगढ़:—कोठीखोल डोंगरीपाली अंचल अंतर्गत आदर्श पब्लिक स्कूल डोंगरीपाली में आज पालक शिक्षक तृतीय मेगा बैठक आयोजित हुआ।जहां प्रधान पाठक अगस्ती भोई की अध्यक्षता,शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष कल्पना प्रधान,नकुल पटेल की मुख्य आतिथ्य में प्रारंभ किया गया।सर्वप्रथम कार्यक्रम में पालक शिक्षक तृतीय मेगा बैठक के उद्देश्य को शिक्षक लिंगराज भोइया ने उपस्थित सभी पालकों को बताते हुए अर्धवार्षिक परीक्षा में कक्षा के जी वन से चौथी तक के विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त किए गए नंबर अर्थात परीक्षा परिणाम को बताया गया।

जहां नर्सरी प्रिंस भोई प्रथम 98%,प्रतीक प्रधान 95.33% एल के जी आंचल सेठ 95.33%,गणेश प्रधान 94%, यू के जी प्रथम पल्लवी राणा 97.30% द्वितीय न्यासा साहू 94.66%,पहली कक्षा में प्रथम नूपुर भोई 96.5%,द्वितीय खुश साहू 91% दूसरी में देवेंद्र राणा 89%,परिधि बरिहा 76.5% तीसरी से प्रथम गुलशन भोई 85.33% द्वितीय रोशनी भोई 84.33% एवं कक्षा चौथी से अनुष्का प्रधान 97.6%द्वितीय ऋद्धि भोई 94.6% अंक पाकर स्कूल के नाम रौशन किए।जिन्हें सभी पालकों को अपने बच्चों के प्रतिभा पर गर्व महसूस हुआ। पालक शिक्षक का उद्देश्य मुख्य रूप से बैठक में शिक्षक और पालकों के बीच तालमेल और सहयोग बढ़ाना.बच्चों की शिक्षा, संस्कार और पोषण में सुधार लाना.शिक्षा की गुणवत्ता और बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए एक साझा मंच प्रदान करना होता है

इसी बीच 26 जनवरी के कार्यक्रम राष्ट्रीय पर्व की तैयारी पर विशेष चर्चा हुआ।प्रधान पाठक अगस्ती भोई,शिक्षक लिंगराज भुइयां,शिक्षिका कल्पना प्रधान, प्रणिता भोई,तेजस्विनी भुइयां,प्रतिभा साहू,देवस्मिता साहू,करुणा भोई,लिप्सा बरिहा,चंद्रिका प्रधान,संजू भोई,ऋतु भोई सहित सभी पालक शिक्षक मौजूद रहे।शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष कल्पना प्रधान ने सभी उच्च अंकों से पास हुए छात्र छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दिए।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp