Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

_युवाओं की भागीदारी से रक्तदान शिविर रहा सफल, 50 यूनिट रक्त एकत्र_

मुंगेली जिला ब्यूरो शील पाठक की रिपोर्ट
मुंगेली जिला ब्यूरो शील पाठक की रिपोर्ट

सर्व मानव जागृत युवा सेवा समिति के तत्वाधान मे जनजागरुकता अभियान का सफल आयोजन

तखतपुर :—सर्व मानव जागृत युवा सेवा समिति तखतपुर द्वारा आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान एवं जन जागरूकता शिविर में नगर के युवाओं एवं क्षेत्र के युवाओं ने बढ़-चढ़कर जुड़कर सेवा भावना का परिचय दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती पूजा मक्कड़ और विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती ललिता संतोष कश्यप, अंबिका साहू जिला पंचायत सदस्य, श्याम सुंदर कश्यप अध्यक्ष सरपंच संघ, रिषभ रिंकू कश्यप जनपद सदस्य,कोमल ठाकुर पार्षद,अनुपमा पाण्डेय,जसप्रीत हुरा पार्षद,पूजा गुप्ता पार्षद शामिल हुईं।


अतिथियों ने कहा कि रक्तदान एक ऐसी सेवा है जो किसी अनजान व्यक्ति की जान बचाती है,और समाज को स्वस्थ बनाने का माध्यम है। आयोजन के दौरान कुल 50 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ। शिविर में 46 लोगों ने अपना रक्त जांच कर कर हीमोग्लोबिन की मात्रा एवं ब्लड ग्रुप को जाना। समिति की ओर से अतिथियों द्वारा सभी रक्तदाताओं को मोमेंटो रक्तदान कार्ड रक्तदान प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। बहुत सारे रक्तदाताओं ने पहली बार रक्तदान किया चार महिलाओं द्वारा भी रक्तदान किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमुख रूप से समिति के अध्यक्ष घनश्याम श्रीवास,उपाध्यक्ष आकाश यादव,कोषाध्यक्ष संदीप यादव,सचिव मनोज कश्यप,दुष्यंत साहू,कैलाश धूरी रोशन नेताम, ओमप्रकाश जायसवाल, शौरभ रिंकू ठाकुर,शिवदास मानिकपुरी, छत्रपाल जायसवाल,रमेश साहू,

विशु यादव, मनमोहन,नरेंद्र कुर्रे एवं समिति के सभी सदस्यगण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे एवं सभी रक्तदाताओं को प्रेरित करते रहे
समिति ने आने वाले दिनों में ऐसे और कार्यक्रम करने की घोषणा की।

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp