Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बाल भारती पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस पर उमड़ी देशभक्ति की लहर

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

बाल भारती पब्लिक स्कूल में 26 जनवरी 2026 को 77वाँ गणतंत्र दिवस अत्यंत हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पण से हुआ। इसके उपरांत ध्वजारोहण किया गया तथा सभी उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने गर्व और सम्मान के साथ राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया।

विद्यालय के प्राचार्य श्री शलभ निगम जी ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि “हमारा संविधान हमारी शक्ति है और प्रत्येक विद्यार्थी का यह कर्तव्य है कि वह इस शक्ति को अपने कर्मों में जीवंत बनाए। देशभक्ति केवल भावनाओं तक सीमित नहीं होती, बल्कि वह हमारे कार्यों में स्पष्ट रूप से परिलक्षित होनी चाहिए।”इसी क्रम में प्राचार्य महोदय ने विद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ-साथ विद्यार्थियों में निहित विभिन्न कौशलों पर भी प्रकाश डाला, जिससे विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का उत्साह और अधिक बढ़ गया।

कार्यक्रम का मंच संचालन अनय अत्तलस, शनाया पटेल, सांची सिंह एवं अक्षित शर्मा द्वारा अत्यंत आत्मविश्वास एवं प्रभावशाली ढंग से किया गया, जिससे संपूर्ण कार्यक्रम की गरिमा बनी रही।

विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को और भी जीवंत बना दिया। अद्विका सत्यकाम एवं ऋतिका चौधुरी ने अंग्रेज़ी भाषण प्रस्तुत किया। कक्षा दूसरी के नन्हे विद्यार्थियों काव्या कुमारी, आव्याश्री एवं ऋषभ टंडन की मधुर आवाज़ और स्पष्ट उच्चारण से किया गया कविता वाचन सभी को देशभक्ति से ओत-प्रोत कर गया।
इसके पश्चात अर्शिता ताम्रकार ने अपना हिंदी भाषण अत्यंत प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
समारोह का सबसे आकर्षक एवं स्मरणीय क्षण विद्यालय के म्यूजिकल बैंड ‘द ग्रूव मेकर्स’ द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति समूह गीत रहा, जिसने संपूर्ण वातावरण को राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत कर दिया। उपस्थित श्रोताओं ने जोरदार तालियों के साथ इस प्रस्तुति की सराहना की।

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp