
सीपत विद्युत मंडल विभाग का भव्य आयोजन कल… शामिल होंगे बेलतरा शुक्ला एवं मस्तूरी विधायक लहरिया
सीपत,,,,छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वे स्थापना दिवस पर रजत महोत्सव मना रहा है l छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी इसी क्रम में सीपत में भव्य आयोजन 30जनवरी को विद्युत मंडल ऑफिस परिसर में रखा गया है. l
इस अवसर मुख्य अतिथि के रूप में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला एवं मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया विशिष्ट अतिथि राजेश सूर्यवंशी अध्यक्ष जिला पंचायत बिलासपुर, श्रीमती अरुणा चंद्रप्रकाश सूर्या, राजेंद्र धीवर सदस्य जिला पंचायत, मनोज खरे सभापति जनपद पंचायत मस्तूरी, श्रीमती मनीषा योगेश वंशकार सरपंच सीपत के गरिमामई उपस्थिति में संपन्न होगी l
महोत्सव के दौरान विद्युत उपभोक्ता को सम्मानित अतिथियों के द्वारा सम्मान किया जाएगा l कार्यक्रम 30 जनवरी को दोपहर 12 बजे विद्युत मंडल कार्यालय सीपत में आयोजित की जा रही है l उक्त जानकारी कौशल जायसवाल एई विद्युत मंडल विभाग सीपत के द्वारा दी गई l









