Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नयनतारा शर्मा महाविद्यालय का सात दिवसीय एन एस एस कैम्प का हुआ समापन

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

लोगों में शिक्षा, स्वास्थ्य,नशा के विरुद्ध अलख जगा गए छात्र छात्राएं

सीपत,,,नयनतारा शर्मा महाविद्यालय पंधी द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम पंचायत कर्रा में रखा गया जिसमें प्रतिदिन अनेक महानुभाव अतिथि के रूप में एकत्रित होकर अपना वक्तव्य साझा किये

इस क्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच महोदया श्रीमती जयंती संजय पटेल महेंद्र गंगोत्री (जिला अध्यक्ष ग्रामीण कांग्रेस बिलासपुर)
विजय कुमार गुप्ता, राजू सूर्यवंशी, मोहम्मद शाहनवाज, प्रदीप पांडेय (अध्यक्ष सीपत प्रेस क्लब), मनोज सिन्हा (कार्यक्रम समन्वयक NSS अटल बिहारी वाजपेई यूनिवर्सिटी बिलासपुर), धीरेंद्र कौशल, राजेश सूर्यवंशी (जिला पंचायत अध्यक्ष बिलासपुर), दीपक शर्मा (मंडल अध्यक्ष भाजपा), ललित कुमार यादव, पूरन सिंह ठाकुर (तक्षशिला उमा माध्यमिक विद्यालय) शत्रुघ्न घृतलहरे (मदन लाल शुक्ल सीपत महाविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी), रीना ताम्रकार (उषा देवी मेमोरियल महाविद्यालय सकरी)आदि की गरिमा में उपस्थिति में संपन्न हुआ महाविद्यालय का यह विशेष राष्ट्रीय सेवा योजना सात दिवसीय विशेष शिविर संपन्न हुआ।

पंचम दिवस में मुख्य अतिथि के रूप में आए हुए डॉक्टर मनोज सिन्हा (कार्यक्रम समन्वयक अधिकारी NSS अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय) के द्वारा कहा गया यह सात दिवसीय शिविर के माध्यम से ग्रामीण लोग से सीधे जुड़ने का माध्यम है जिससे भारत सरकार द्वारा चलाए गए अनेक लाभान्वित योजनाएं को जन-जन तक पहुंचाना व स्वास्थ्य शिक्षा स्वच्छता एवं नशा मुक्ति अभियान के लिए जन जागरूकता रैली निकालकर सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करना है एवं टीवी मुक्त समाज निर्माण करने में अपना योगदान दिया जा सकता है

उसी क्रम में रीना ताम्रकार ने राष्ट्रीय सेवा योजना के समस्त गतिविधि तथा उद्देश्यों को समाज में स्वयंसेवक सेवाओं की भूमिका का विस्तार से वर्णन किया पूरन सिंह ने खेलकूद तथा बी प्रमाण पत्र परीक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दिया एवं देशी खेल खिलवाया जिससे स्वयंसेवकों में काफी उत्साह देखा गया।

राष्ट्रीय सेवा योजनाओं के सात दिवसीय विशेष शिविर की सफलतापूर्वक संपन्न होने पर नयनतारा शर्मा महाविद्यालय पंधी के युवा प्रेरणा स्रोत संचालक प्रांजलधर शर्मा व संचालिका डॉक्टर श्रीमती नमिता द्विवेदी जी ने शुभकामना देते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के मुख्य उद्देश्यों को पूरा करना हम सभी की जिम्मेदारी है और एक अनुशासित जीवन अपना कर राष्ट्र की उन्नति, तरक्की व राष्ट्र सेवा कर जीवन को सफल बनाना है इस विशेष सात दिवसीय शिविर में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ शशिकांत शुक्ला व प्राध्यापक बलराम जोशी,ओम प्रकाश गुप्ता, प्रमित कोरी, अश्वनी सोनी एवं प्राध्यापिका रूपाली मिश्रा, अनामिका चंद्राकर सभी ने अपना विशेष मार्गदर्शन से सात दिवसीय शिविर को सफल बनाने में अपना अमूल्य योगदान दिया
NSS कार्यक्रम अधिकारी  बलराम जोशी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

गौ माता के साथ अप्राकृतिक कृत्य के आरोपी को थाना तखतपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
आज फोकस में

गौ माता के साथ अप्राकृतिक कृत्य के आरोपी को थाना तखतपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

कन्हारगांव सेवा डेरा में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की लगी जन चौपाल
आज फोकस में

कन्हारगांव सेवा डेरा में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की लगी जन चौपाल

किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री  शर्मा ने लगाई जनचौपाल
आज फोकस में

किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री शर्मा ने लगाई जनचौपाल

छत्तीसगढ़ में हीरा खनन की तैयारी तेज: एनसीएल बोर्ड का बड़ा फैसला, बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में बड़े व्यास की ड्रिलिंग को मंजूरी
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ में हीरा खनन की तैयारी तेज: एनसीएल बोर्ड का बड़ा फैसला, बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में बड़े व्यास की ड्रिलिंग को मंजूरी

सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया रमेश ज्वेलर्स में हुई चोरी का पर्दाफास
आज फोकस में

सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया रमेश ज्वेलर्स में हुई चोरी का पर्दाफास

न्यायिक कर्मचारियों के आवास गृह परिसर में हुआ पौधारोपण
आज फोकस में

न्यायिक कर्मचारियों के आवास गृह परिसर में हुआ पौधारोपण

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp