Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दंतेवाड़ा : बस्तर पंडुम 2026 में दंतेवाड़ा का डंका, 12 में से 3 विधाओं में प्रथम पुरस्कार

ब्यूरो रिपोर्ट समय न्यूज़ लाइव

दंतेवाड़ा,:–गत दिवस जगदलपुर में आयोजित संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम 2026 में दंतेवाड़ा जिले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 विधाओं में से 3 विधाओं में प्रथम पुरस्कार हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। इस अवसर पर केंद्रीय गृहमंत्री  अमित शाह एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विजेता कलाकारों और दलों को 50-50 हजार रुपये के चेक एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इसके अनुसार जनजातीय नृत्य विधा में गौर माड़िया नृत्य का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर बुधराम सोढ़ी, जिला दंतेवाड़ा, एवं वहीं जनजातीय व्यंजन विधा में श्रीमती ताराबती, जिला दंतेवाड़ा तथा, जनजातीय गीत विधा में ग्राम पालनार के गायन दल की मगली और उनकी साथियों को पहला स्थान मिला।
दंतेवाड़ा के कलाकारों ने जनजातीय गीत, नृत्य और व्यंजन जैसी विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बस्तर की समृद्ध आदिवासी संस्कृति और परंपराओं को प्रभावशाली रूप से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में नृत्य, गीत, साहित्य, व्यंजन, पेय पदार्थ, औषधि, वेशभूषा-आभूषण, चित्रकला, वाद्ययंत्र एवं नाटक सहित कुल 12 विधाओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। ज्ञात हो कि द्वितीय पुरस्कार के रूप में 30-30 हजार रुपये तथा तृतीय पुरस्कार के रूप में 20-20 हजार रुपये के चेक के अलावा बस्तर पंडुम 2026 में भाग लेने वाले शेष 48 प्रतिभागी दलों को प्रोत्साहन स्वरूप 10-10 हजार रुपये के चेक देकर सम्मानित किया गया।

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अंबिकापुर में होगा राज्य स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम
आज फोकस में

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अंबिकापुर में होगा राज्य स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार  पंकज झा और मुख्यमंत्री के सलाहकार आर. कृष्णा दास ने किया सीएम हेल्पलाइन 1076 एवं सेवा सेतु की कार्यप्रणाली का विस्तृत अवलोकन
आज फोकस में

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा और मुख्यमंत्री के सलाहकार आर. कृष्णा दास ने किया सीएम हेल्पलाइन 1076 एवं सेवा सेतु की कार्यप्रणाली का विस्तृत अवलोकन

जन्मदिन पर विशेष न्योता भोज का आयोजन प्रेरणात्मक कार्य :- टण्डन
आज फोकस में

जन्मदिन पर विशेष न्योता भोज का आयोजन प्रेरणात्मक कार्य :- टण्डन

उपका में शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास से संपन्न, बच्चों का तिलक लगाकर किया स्वागत
आज फोकस में

उपका में शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास से संपन्न, बच्चों का तिलक लगाकर किया स्वागत

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि 23 किस्त जारी,,होगी किसानों की आय में वृद्धि
आज फोकस में

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि 23 किस्त जारी,,होगी किसानों की आय में वृद्धि

रक्सा में उमड़ा जनसैलाब, सरपंच प्रकाश चंदनिहा के पुनः पदग्रहण पर ऐतिहासिक स्नेह-आशीर्वाद रैली संपन्न
आज फोकस में

रक्सा में उमड़ा जनसैलाब, सरपंच प्रकाश चंदनिहा के पुनः पदग्रहण पर ऐतिहासिक स्नेह-आशीर्वाद रैली संपन्न

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp