Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

टीम शक्ति” द्वारा जागरूकता अभियान चलाकर पलारी नगर में छात्रों को सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा, नशामुक्त जीवन एवं सायबर सतर्कता का दिया गया संदेश

बलौदा बाजार से संजय प्रसाद की रिपोर्ट
बलौदा बाजार से संजय प्रसाद की रिपोर्ट

बलौदाबजार :—अभियान के तहत पलारी में शासकीय महाविद्यालय एवं स्वामी आत्मानंद स्कूल में यातायात नियमों, नशा मुक्ति एवं सायबर ठगी के संबंध में दी गई जानकारी*

“टीम शक्ति” द्वारा छात्रों को जिम्मेदार नागरिक बनने का दिया गया संदेश, यातायात नियम, नशा मुक्ति व सायबर अपराध पर विशेष चर्चा !

पुलिस अधीक्षक *श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में “टीम शक्ति” द्वारा जिले में चलाए जा रहे जन-जागरूकता अभियानों की श्रृंखला के अंतर्गत आज दिनांक 17 Feb 2026 को शासकीय बृजलाल वर्मा महाविद्यालय पलारी एवं स्वामी आत्मानंद स्कूल पलारी में छात्रों के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम* आयोजित किया गया।

इस दौरान “टीम शक्ति” द्वारा सेल्फ डिफेंस, महिलाओ पर होने वाले अपराध एवं मोबाइल से सम्बन्धित होने वाले अपराध एवं उनकी रोकथाम तथा महिलाओ एवं बालिकाओ पर होने वाले लैंगिक शोषण के बचाव एवं कारण से संबंधित तथा सायबर अपराधों से बचाव हेतू महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। इस दौरान टीम शक्ति द्वारा किसी भी विपरीत परिस्थिति का डटकर सामना करने के बारे में बताया गया। साथ ही आत्मरक्षा के उपाय बताए गए। टीम शक्ति द्वारा छात्रों को पुलिस कंट्रोल रूम एवं समाधान सेल का मोबाइल नंबर देकर यह विश्वास दिलाया कि किसी भी समस्या के समय वे उनसे एवं पुलिस कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते हैं। टीम शक्ति द्वारा बालिकाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई गई।

*इस दौरान टीम शक्ति द्वारा छात्र-छात्राओं में* आत्मविश्वास बढ़ाया गया और उन्हें सुरक्षा के प्रति सतर्क रहना सिखाया गया। इसके बाद छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा और साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने बताया कि आज की डिजिटल दुनिया में लोग अक्सर ऑनलाइन गेम, सोशल मीडिया और इंटरनेट का उपयोग करते हैं, जहां कई तरह के जोखिम मौजूद हैं। उन्होंने छात्रों को फर्जी लिंक, अंजान नंबर, ओटीपी धोखाधड़ी, गलत मैसेज, फोटो दुरुपयोग, साइबर बुलिंग जैसी गतिविधियों से बचने के तरीके समझाए। साथ ही यह भी बताया कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि तुरंत माता-पिता और पुलिस को बतानी चाहिए।

*छात्रों को नशे और* अत्यधिक मोबाइल उपयोग जैसी बुरी आदतों से दूर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग आजकल नकारात्मक चीजों से जल्दी प्रभावित होते हैं, इसलिए उन्हें आत्मनियंत्रण और सही-गलत का विचार करना आवश्यक है। उन्होंने यह भी समझाया कि नियम और कानून सभी के लिए समान हैं और सभी अपराधों के लिए दंड प्रावधान मौजूद हैं। नशा मुक्ति को लेकर बताया गया कि नशा शारीरिक समस्याओं के साथ ही आर्थिक और सामाजिक स्तर पर भी नुकसान का कारण बनता है। टीम शक्ति द्वारा छात्रों को नशा नहीं करने का संकल्प व इसके दुष्प्रभाव के बारे में भी अवगत कराते हुये अन्य कानूनी जानकारियां दी गई।

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp