Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बरसात से पहले स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए व्यापक तैयारी

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर ;—बिलासपुर जिले में आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। बारिश के मौसम में फैलने वाली संक्रामक और जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जिले के सभी स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार वर्षा ऋतु में उल्टी-दस्त, आंत्रशोथ, पीलिया तथा मलेरिया जैसी वेक्टर जनित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसे देखते हुए जिला मुख्यालय से लेकर सभी विकासखंडों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में महामारी नियंत्रण कक्ष सक्रिय कर दिए गए हैं। साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए रैपिड रिस्पांस टीम को भी पुनः सक्रिय किया गया है।
सीएमएचओ ने निर्देश दिए हैं कि सभी स्वास्थ्य संस्थानों में ओआरएस, क्लोरीन टैबलेट, ब्लीचिंग पाउडर, एंटीबायोटिक्स, एंटी मलेरिया दवाएं, आईवी फ्लूइड्स, एंटी स्नेक वीनम और एंटी रेबीज सीरम की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र में ओआरएस कॉर्नर भी स्थापित किए जाएंगे।
जलजनित रोगों की रोकथाम के लिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के पेयजल स्रोतों की नियमित निगरानी और जलशुद्धिकरण किया जाएगा। खराब हैंडपंपों की मरम्मत तथा उनमें क्लोरीन की गोलियां डालने के निर्देश भी दिए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों से अपील की गई है कि वे सड़ी-गली सब्जियां, कटे हुए फल, बासी भोजन और दूषित खाद्य पदार्थों के सेवन से बचें। साथ ही बीमारी के किसी भी लक्षण की जानकारी तत्काल स्वास्थ्य विभाग को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
फिलहाल स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि जिले में किसी भी संभावित महामारी या संक्रामक रोग के प्रकोप से निपटने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं।

केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष गौरी शंकर श्रीवास का बिलासपुर आगमन, सेन समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से की मुलाकात
आज फोकस में

केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष गौरी शंकर श्रीवास का बिलासपुर आगमन, सेन समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से की मुलाकात

चकरभाठा पुलिस की कार्रवाई: अशांति, अड्डेबाजी और नशाखोरी पर 9 आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
आज फोकस में

चकरभाठा पुलिस की कार्रवाई: अशांति, अड्डेबाजी और नशाखोरी पर 9 आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

चोरी के आरोपी को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को मिली सफलता
आज फोकस में

चोरी के आरोपी को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को मिली सफलता

गरियाबंद जिले के 11 प्रकरणों में कुल 1 क्विंटल 64.919 कि.ग्रा. जप्तशुदा गांजा मादक पदार्थ एवं 01 प्रकरण नशीली टेबलेट को नारकोटिक डिस्पोजल केन्द्र सिलतरा रायपुर में नष्टीकरण किया गया
आज फोकस में

गरियाबंद जिले के 11 प्रकरणों में कुल 1 क्विंटल 64.919 कि.ग्रा. जप्तशुदा गांजा मादक पदार्थ एवं 01 प्रकरण नशीली टेबलेट को नारकोटिक डिस्पोजल केन्द्र सिलतरा रायपुर में नष्टीकरण किया गया

ज्ञानोवा हाइट्स स्कूल में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदिन, सफाई अभियान व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
आज फोकस में

ज्ञानोवा हाइट्स स्कूल में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदिन, सफाई अभियान व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

श्यामनगर में एक हजार दीपों से जगमगाया गांव, सेवा और सुशासन के 25 वर्षों का किया स्मरण
आज फोकस में

श्यामनगर में एक हजार दीपों से जगमगाया गांव, सेवा और सुशासन के 25 वर्षों का किया स्मरण

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp