Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बिलासपुर में अंधे कत्ल का खुलासा: लूट के इरादे से युवक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

समय न्यूज़ लाइव के लिए इनपुट हेड माही की रिपोर्ट

बिलासपुर:—थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। ग्राम नरगोड़ा निवासी 25 वर्षीय राजेंद्र सूर्यवंशी की हत्या लूट के उद्देश्य से किए जाने का खुलासा हुआ है। इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 15 जुलाई 2025 को अरपा नदी के चेक डैम के नीचे एक अज्ञात शव मिलने की सूचना पर मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई थी। बाद में शव की पहचान राजेंद्र सूर्यवंशी के रूप में हुई। पोस्टमार्टम, डायटम रिपोर्ट, विसरा रिपोर्ट और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर हत्या की पुष्टि होने पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 122/2026 धारा 103(1), 309(6), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
जांच के दौरान मिले तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों—विकास उर्फ भोले केवट (20 वर्ष) और शनि उर्फ छोटू गंधर्व (20 वर्ष)—को हिरासत में लिया। सीएसपी सिटी कोतवाली गगन कुमार एवं थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर द्वारा मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर आरोपियों ने घटना कबूल कर ली।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटना के दिन वे पचड़ी घाट डैम के दूसरे छोर पर नदी किनारे शराब पीने के बाद लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने मृतक को अकेले बैठे देखा। मोबाइल और नगदी होने की आशंका में दोनों ने लूट की नीयत से उसके साथ मारपीट की। विरोध करने पर आरोपियों ने गंभीर रूप से पिटाई की, जिससे वह अचेत हो गया। साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से उसे पुल की रेलिंग से नीचे नदी में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद आरोपी मृतक का मोबाइल और नगदी लेकर फरार हो गए थे। पुलिस ने लूटा गया मोबाइल बरामद कर लिया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

गौ माता के साथ अप्राकृतिक कृत्य के आरोपी को थाना तखतपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
आज फोकस में

गौ माता के साथ अप्राकृतिक कृत्य के आरोपी को थाना तखतपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

कन्हारगांव सेवा डेरा में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की लगी जन चौपाल
आज फोकस में

कन्हारगांव सेवा डेरा में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की लगी जन चौपाल

किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री  शर्मा ने लगाई जनचौपाल
आज फोकस में

किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री शर्मा ने लगाई जनचौपाल

छत्तीसगढ़ में हीरा खनन की तैयारी तेज: एनसीएल बोर्ड का बड़ा फैसला, बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में बड़े व्यास की ड्रिलिंग को मंजूरी
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ में हीरा खनन की तैयारी तेज: एनसीएल बोर्ड का बड़ा फैसला, बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में बड़े व्यास की ड्रिलिंग को मंजूरी

सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया रमेश ज्वेलर्स में हुई चोरी का पर्दाफास
आज फोकस में

सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया रमेश ज्वेलर्स में हुई चोरी का पर्दाफास

न्यायिक कर्मचारियों के आवास गृह परिसर में हुआ पौधारोपण
आज फोकस में

न्यायिक कर्मचारियों के आवास गृह परिसर में हुआ पौधारोपण

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp