Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

विधायक गोमती साय के सतत प्रयासों से पत्थलगांव शहर को मिली 36.85 करोड़ की सौगात,तीनों मुख्य सड़कों का होगा कायाकल्प..विधायक ने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री का जताया आभार

पत्थलगांव:- पत्थलगांव क्षेत्र के विकास को नई दिशा देते हुए पत्थलगांव नगर को एक बड़ी विकासात्मक सौगात मिली है। विधायक गोमती साय के निरंतर प्रयासों और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के परिणामस्वरूप शहर की तीनों प्रमुख सड़कों के उन्नयन एवं मजबूतीकरण के लिए 36 करोड़ 85 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस ऐतिहासिक निर्णय से शहर की आधारभूत संरचना मजबूत होगी और विकास को नई गति मिलेगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्वीकृत कार्यों में इंदिरा चौक से जशपुर रोड (2.00 किमी), इंदिरा चौक से अम्बिकापुर रोड (1.50 किमी) तथा इंदिरा चौक से रायगढ़ रोड (3.80 किमी) शामिल हैं। कुल 7.30 किलोमीटर लंबाई की इन सड़कों का उन्नयन लगभग 36 करोड़ 85 लाख रुपयों से किया जाएगा,जिससे शहर की यातायात व्यवस्था सुगम होगी और नागरिकों को बेहतर आवागमन सुविधा प्राप्त होगी।

लंबे समय से जर्जर सड़कों के कारण आमजन एवं व्यापारियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। इस स्वीकृति के बाद न केवल आवागमन आसान होगा,बल्कि व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा और शहर के समग्र विकास को मजबूती मिलेगी। इस घोषणा से क्षेत्रवासियों में खुशी और उत्साह का माहौल है।

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर विधायक गोमती साय ने कहा कि यह मेरे क्षेत्र के मेरे परिवारजनों की जीत है उन्होंने अपने विधानसभा के मतदाताओं की ओर से प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के सहयोग से पत्थलगांव क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं और आगे भी जनता की हर आवश्यक मांग को प्राथमिकता दी जाएगी।

साथ ही श्रीमती साय ने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह केवल सड़क निर्माण का कार्य नहीं, बल्कि पत्थलगांव के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। उनके सतत प्रयासों से क्षेत्र में विकास का नया दौर शुरू हुआ है,जिससे आने वाले समय में पत्थलगांव एक सशक्त और विकसित नगर के रूप में उभरेगा।

रायपुर : राज्यपाल ने दिव्यांग पुनर्वास केंद्र माना कैंप का किया अवलोकन
आज फोकस में

रायपुर : राज्यपाल ने दिव्यांग पुनर्वास केंद्र माना कैंप का किया अवलोकन

रायपुर : राज्यपाल  रमेन डेका ने “प्रारंभ” पत्रिका के विशेषांक का किया विमोचन
आज फोकस में

रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका ने “प्रारंभ” पत्रिका के विशेषांक का किया विमोचन

रायपुर : वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
आज फोकस में

रायपुर : वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

भारतमाला परियोजना के दो राष्ट्रीय राजमार्गों के काम मार्च-2027 तक होंगे पूरे
आज फोकस में

भारतमाला परियोजना के दो राष्ट्रीय राजमार्गों के काम मार्च-2027 तक होंगे पूरे

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से सरिता सोनवानी का बिजली बिल हुआ शून्य
आज फोकस में

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से सरिता सोनवानी का बिजली बिल हुआ शून्य

रायपुर : रायपुर की बेटी बनाएगी सैटेलाइट, कलेक्टर ने प्रेरक पुस्तक व पुष्पगुच्छ भेंट कर किया सम्मानित
आज फोकस में

रायपुर : रायपुर की बेटी बनाएगी सैटेलाइट, कलेक्टर ने प्रेरक पुस्तक व पुष्पगुच्छ भेंट कर किया सम्मानित

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp