Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

15 साल बाद कबाड़ी के अवैध कब्जे से मुक्त हुई 5 एकड़ जमीन, नोटिस के बाद चला बुलडोजर

बलौदा बाजार से संजय प्रसाद की रिपोर्ट
बलौदा बाजार से संजय प्रसाद की रिपोर्ट

भाटापारा…. नगरपालिका पालिका प्रशासन व राजस्व विभाग, विद्युत विभाग एवं पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान मे पटपर रोड स्थित अशफाक कबाडी दुकान के अवैध कब्जा को हटाया गया जो कि अवैध कब्जा के रुप मे कबाड़ी का समान 5 एकड मे फैला हुआ था लाल बहादुर शास्त्री वार्ड के शहर के अंतिम छोर मे स्थित उक्त जमीन को कलेक्टर द्वारा कुल 14 एकड कि जमीन नगरपालिका को 2012 मे आबंटित किया गया था

अवैध कब्जा हटाये कई दिये गये थे नोटिस

नगरपालिका प्रशासन से लिये गये जानकारी के अनुसार मुख्य नगरपालिका अधिकारी जफर खान ने बताया कि पटपर रोड स्थित अवैध कब्जा स्थित कबाड़ी दुकान के कब्जे को हटाये जाने हेतु नगरपालिका प्रशासन द्वारा लगातार नोटिस दिया गया जिसका कोई भी सकरात्मक जवाब नही दिया जाता था एवं उक्त अवैध कब्जा विगत 15 सालों से किया जाना बताया गया वही मुख्य नगरपालिका अधिकारी जफर खान ने कहा की विभिन्न जनकल्याणकारी योजना के लिये नगरपालिका को अपने अधिकार क्षेत्र स्थित शासकीय जमीन कि आवश्यकता है और भी शासकीय जमीन पर अवैध अतिक्रमण करेगा उस उचित कारवाई किया जायेगा

अवैध कब्जा के कारवाई के दौरान कबाडी के समान संयुक्त टीम के द्वारा जप्ती किया गया जो कि यह करोड़ों के कबाडी समान 5 एकड तक फैलाकर अतिक्रण कर रखा गया था जिसमें विभिन्न मशीनरी समान मिलों से सम्बंधित समान मोटरसाइकिल व चारचक्का गाडी समान विद्युत से जुडे विभिन्न प्रकार के समान के साथ साथ अन्य कई कीमती समान था वही ग्रामीण थाना प्रभारी हेमंत पटेल ने जानकारी लेने पर बताया कि कारवाई के दौरान चोरी के समान भी पाया गया जो जाँछ का विषय है वही समाचार लिखे जाने तक कारवाई जारी है व अतिक्रमण का पैमाना व्यापक स्तर पर होने के कारण आगे भी कारवाई निरन्तर जारी रहेगी

सबसे बडे कारवाई मे अवैध कब्जाधारीयों  में हड़कंप

गौरतलब है कि 5 एकड मे फैले 15सालों के इस अवैध कब्जे कि कारवाई से अवैध कब्जा धारीयों मे हडकंप मचा हुआ है जो कि आने वाले दिनों मे नगरपालिका के जमीन पर लम्बे समय से भारी पैमाने पर अवैध अतिक्रमण कर बैठे अवैध अतिक्रमण धारीयों पर आगे भी अतिक्रमण मुक्त कराये जाने हेतु कारवाई जारी रहेगी जो कि इस अतिक्रण मुक्त के कारवाई से अतिक्रमण धारीयों मे हडकंप मचा हुआ है

नगर पालिका अध्यक्ष  अश्वनी शर्मा ने कहा 

“नगर की शासकीय भूमि जनता की संपत्ति है। इसे किसी भी व्यक्ति द्वारा निजी उपयोग हेतु अवैध रूप से कब्जा करना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि नगर के विकास में बाधा भी है। पिछले 15 वर्षों से लंबित इस प्रकरण में बार-बार नोटिस देने के बावजूद सहयोग न मिलने पर आज कठोर कार्रवाई करना आवश्यक हो गया था।
*नगर पालिका को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, अधोसंरचना विकास एवं सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार हेतु भूमि की आवश्यकता है। हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएग*
यह कार्रवाई किसी व्यक्ति विशेष के विरुद्ध नहीं, बल्कि कानून के पालन एवं नगरहित में की गई है। आने वाले समय में भी जहां-जहां शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा पाया जाएगा, वहां विधिसम्मत और सख्त कार्रवाई की जाएगी।”
आज के इस कारवाई मे तहसीलदार यशवंत राज मुख्य नगरपालिका अधिकारी जफर खान ग्रामीण थाना प्रभारी हेमंत पटेल विद्युत विभाग एई पूजा महिलांग वहीं नगरपालिका कर्मचारियों मे राजस्व निरीक्षक अजय नायडू ग़जहँस ठाकुर सौरभ ठाकुर रवि ध्रुव सचिन मसीह कन्हैया ठाकुर देव कुमार बंजारे वैष्णव राकिब बाठिया सहित पुलिस व राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे

गौ माता के साथ अप्राकृतिक कृत्य के आरोपी को थाना तखतपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
आज फोकस में

गौ माता के साथ अप्राकृतिक कृत्य के आरोपी को थाना तखतपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

कन्हारगांव सेवा डेरा में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की लगी जन चौपाल
आज फोकस में

कन्हारगांव सेवा डेरा में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की लगी जन चौपाल

किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री  शर्मा ने लगाई जनचौपाल
आज फोकस में

किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री शर्मा ने लगाई जनचौपाल

छत्तीसगढ़ में हीरा खनन की तैयारी तेज: एनसीएल बोर्ड का बड़ा फैसला, बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में बड़े व्यास की ड्रिलिंग को मंजूरी
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ में हीरा खनन की तैयारी तेज: एनसीएल बोर्ड का बड़ा फैसला, बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में बड़े व्यास की ड्रिलिंग को मंजूरी

सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया रमेश ज्वेलर्स में हुई चोरी का पर्दाफास
आज फोकस में

सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया रमेश ज्वेलर्स में हुई चोरी का पर्दाफास

न्यायिक कर्मचारियों के आवास गृह परिसर में हुआ पौधारोपण
आज फोकस में

न्यायिक कर्मचारियों के आवास गृह परिसर में हुआ पौधारोपण

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp