
*गरियाबंद*:- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला पंचायत सभापति शिवांगी चतुर्वेदी ने प्रदेश और जिले की समस्त माताओं-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि महिलाओं की शक्ति, त्याग और समर्पण समाज की सबसे बड़ी ताकत है। आज महिलाएं शिक्षा, प्रशासन, राजनीति, खेल, व्यापार सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं और देश-प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
शिवांगी चतुर्वेदी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल एक नारा नहीं, बल्कि एक सशक्त और समृद्ध समाज की नींव है। महिलाओं को सम्मान, समान अवसर और सुरक्षा देना हम सभी की जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि शासन की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
अंत में उन्होंने सभी से महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए आगे आने की अपील करते हुए कहा कि जब महिलाएं सशक्त होंगी, तभी समाज और देश भी सशक्त बनेगा।








