Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राजनांदगांव : चिरायु दल के प्रयाशों से अयांश को मिला नया जीवन

राजनांदगांव :—कलेक्टर जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में चिरायु दल द्वारा जिले के सभी स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों का भ्रमण कर बच्चों की स्वास्थ्य जांच एवं उपचार किया जा रहा है। साथ ही गंभीर बीमारी से ग्रसित बच्चों का जिला एवं राज्य तथा राज्य के बाहर आवश्यकता अनुसार नि:शुल्क ईलाज कराया जाता है। चिरायु दल को घुमका विकासखंड के भ्रमण के दौरान जन्मजात कैटेगीरी-ए का हृदय रोग से पीडि़त अयांश मिला। चिकित्सकों को बच्चे के प्राथमिक जांच में हृदय रोग से पीडि़त होने का संदेह होने पर उसे उच्च संस्थानों को रेफर किया गया। बच्चे के स्वास्थ्य जांच में ज्टेट्रालॉजी ऑफ फैलोटज नामक गंभीर हृदय रोग से ग्रसित होने की पुष्टि हुई। जिसका समय पर ईलाज जरूरी था।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए बच्चे के उपचार के लिए मिशन मोड में कार्य किया गया। बच्चे के इलाज के लिए रायपुर से बेंगलुरू तक किए जाने वाले सभी आवश्यक कार्रवाई त्वरित की गई। अयांश को बिना किसी देरी के पहले एमएमआई रायपुर और फिर एम्स रायपुर भेजा गया। बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के लिए अयांश को बेंगलुरू रेफर किया गया। जहां अनुभवी सर्जनों की देखरेख में उसका ऑपरेशन सफल रहा। उन्होंने बताया कि चिरायु दल द्वारा न केवल अयांश बल्कि इससे पूर्व मिशिका नामक बच्ची का भी दिल के छेद का ऑपरेशन एमएमआई रायपुर में सफलतापूर्वक संपन्न कराया था। अयांश के ईलाज में वैशाली साहू, शकुंतला साहू और किरण साहू ने फील्ड स्तर पर समन्वय और परिवारों के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखा, जिससे यह मिशन कामयाब हुआ। अयांश का परिवार अब अपने लाडले की सेहत देखकर खुश है। शासन की अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं जीवन रक्षक साबित हो रही है। इस मिशन में चिरायु दल घुमका के डॉ. कुसुम चंद्रा, डॉ आयुष वतन शर्मा, डॉ. स्नेहा जैन उत्कृष्ट भूमिका रही।

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp