Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

डीजे संचालक के विरूद्ध बेलगहना पुलिस की कार्यवाही,,,वाहन सहित डीजे सिस्टम जप्त

“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”
“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”

वरिष्ठ अधिकारियों से निर्देश प्राप्त है कि डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए एवं अवैध रूप से डीजे बजाने वाले संचालक पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किये गये है कि दिनांक 17.03.2026 को जरिये मोबाईल फोन से सूचना/शिकायत मिली कि ग्राम बेलगहना केबिनपारा में रोड किनारे में डीजे साउण्ड को अधिक तेज आवाज में बजा रहा है। जिससे वर्तमान कक्षा 10 वी एवं 12 वी बोर्ड परीक्षा सहित अन्य कक्षाएं की भी परीक्षा संचालित हो रहे बच्चों की पढाई पर व्यवहान उत्पन्न हो रहा है तथा आने जाने वाले एवं आसपास के लोगों को अधिक तेज आवाज के कारण परेशानी हो रही है

की सूचना पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारी उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय रजनेष सिंह को अवगत कराकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी नुपुर उपाध्याय से आवश्यक दिषा निर्देष प्राप्त कर टीम गठित कर हमराह स्टाफ एवं गवाहों के ग्राम बेलगहना केबिनपारा पहुंचा जहां डीजे संचालक के द्वारा अपने वाहन कमांक सीजी 11 ए डी 0570 के डाला एवं पीछे में डीजे बाक्स को रखकर डीजे को अत्यधिक साउण्ड में बजाते हुये मिला। जिससे मौके डीजे संचालक को डीजे साउण्ड बजाने की अनुमति / वैधानिक दस्तावेज पेश करने हेतु नोटिस दिया गया,

जो संचालक के द्वारा डीजे बजाने का अनुमति नही होना लेख करने पर मौके पर पंचनामा तैयार कर 14 नग डीजे सेट साउण्ड बाक्स, तीन नग एप्लीफायर, 02 नग जनरेटर, 10 नग सारफी लाईट, 08 नग पार लाईट,01 नग मोबाईल तथा डीजे साउण्ड बाक्स रखने में प्रयुक्त वाहन माजदा कमांक सीजी 11 ए डी 0570 को समक्ष गवाहन के जप्त कर अनावेदक श्यामलाल यादव पिता गोविन्दराम उर्फ गोपी यादव उम्र 45 वर्ष साकिन लखोदना थाना कोटा जिला बिलासपुर छ.ग.के विरूद्ध छ.ग. कोलाहाल अधिनियम 1985 की धारा 04.10 के तहत कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक हेमंत सिंह, सउनि मोतीलाल सुर्यवंशी, अंकित जायवाल धीरज जायसवाल की सराहनीय भूमिका रही।

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp