
ग्राम अटड्डा में जंगली सूअर का शिकार कर मांस पकाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
बिलासपुर वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम अटड्डा में जंगली सूअर का शिकार कर उसका मांस पकाने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।वन विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांव में एक नर जंगली सूअर का मांस पकाया जा रहा है। सूचना मिलते ही टेंगनमाड़ा वन परिक्षेत्र की टीम ने मौके पर दबिश दी।कार्रवाई के दौरान मौके से पका हुआ मांस बरामद किया गया।
साथ ही आरोपियों को पकड़कर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपियों रूपलाल, नितिन, संदीप, गोविंद और रामकुमार—को गिरफ्तार कर माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय बिलासपुर में पेश किया गया।

जहां से सभी आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में सेंट्रल जेल भेज दिया गया।इस पूरी कार्रवाई में वन विभाग टेंगनमाड़ा के परिक्षेत्र सहायक सूरज मिश्रा सहित वन अमले की अहम भूमिका रही।
वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि वन्य जीवों के शिकार और अवैध गतिविधियों पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।









