Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बिलासपुर पुलिस का बड़ा अभियान – 146 बदमाशों की चेकिंग, 15 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया है। जिले भर में गुंडा और निगरानी बदमाशों पर कड़ी नजर रखते हुए थानों में तलब कर सघन चेकिंग की गई।

पुलिस उपमहानिरीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के तहत कुल 146 गुंडा बदमाशों की जांच की गई, जबकि 34 निगरानी बदमाशों का सत्यापन किया गया।
इस दौरान पुलिस ने बदमाशों की गतिविधियों, उनके संपर्कों और आय के स्रोतों की गहन जांच की, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे किसी आपराधिक गतिविधि में शामिल न हों।


पुलिस ने पुराने मामलों की भी समीक्षा की और यह देखा कि आरोपी समय पर न्यायालय में पेश हो रहे हैं या नहीं, साथ ही उनके खिलाफ कोई वारंट लंबित तो नहीं है।
अभियान के दौरान 15 मामलों में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 126, 129 और 135 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई, वहीं 3 वारंट भी तामील किए गए। पुलिस ने सभी बदमाशों को सख्त चेतावनी दी है कि वे अपराध से दूर रहें, अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर जमानत निरस्त कराने की भी कार्रवाई की जाएगी।


फिलहाल, जो बदमाश चेकिंग के दौरान अनुपस्थित पाए गए हैं, उनकी तलाश जारी है। बिलासपुर पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp