Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

निषाद समाज सरकड़ा को बड़ी सौगात: भवन निर्माण हेतु 10 लाख की स्वीकृति, समाज ने विधायक रोहित साहू का जताया आभार

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

*गरियाबंद*:- निषाद समाज सरकड़ा के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधि मंडल आज राजिम विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय एवं जनसेवा के प्रति समर्पित माननीय विधायक रोहित साहू से सौजन्य मुलाकात कर समाज के हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल द्वारा समाज के लिए एक सर्वसुविधायुक्त भवन निर्माण की प्रमुख मांग रखी गई। सदस्यों ने बताया कि भवन के अभाव में सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं सामुदायिक गतिविधियों के आयोजन में निरंतर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, जिससे समाज के समग्र विकास पर प्रभाव पड़ रहा है।

विधायक रोहित साहू ने समाज की इस महत्वपूर्ण मांग को गंभीरता से लेते हुए सकारात्मक रुख अपनाया और पूर्व में स्वीकृत भवन को निषाद समाज भवन निर्माण हेतु अनुशंसित कर स्वीकृति प्रदान की। विधायक के इस त्वरित एवं जनहितकारी निर्णय से निषाद समाज के सदस्यों में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण है। यह निर्णय समाज की एकता, संगठन और उन्नति के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

प्रतिनिधि मंडल में भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विरेंद्र कुमार साहू, अधिवक्ता संघ राजिम के अध्यक्ष दशरथ निषाद, निषाद समाज ग्रामीण अध्यक्ष रामचंद्र निषाद, सचिव भूगेश निषाद, खूबलाल निषाद, नवीन साहू, शांतु निषाद, राजेश निषाद, विजय निषाद एवं ताराचंद निषाद सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

निषाद समाज सरकड़ा के पदाधिकारियों एवं समस्त समाजजनों ने विधायक महोदय का इस सराहनीय पहल एवं समाजहित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय के लिए हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह भवन आने वाले समय में समाज के विकास, संगठन एवं सांस्कृतिक पहचान को सशक्त बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।

<span style=निषाद समाज सरकड़ा को बड़ी सौगात: भवन निर्माण हेतु 10 लाख की स्वीकृति, समाज ने विधायक रोहित साहू का जताया आभार">
आज फोकस में

निषाद समाज सरकड़ा को बड़ी सौगात: भवन निर्माण हेतु 10 लाख की स्वीकृति, समाज ने विधायक रोहित साहू का जताया आभार

स्कूल की छुट्टी तो आंगनबाड़ी की क्यों नहीं
आज फोकस में

स्कूल की छुट्टी तो आंगनबाड़ी की क्यों नहीं

बेलगहना–कोटा वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई: लकड़ी का बड़ा जखीरा जप्त
आज फोकस में

बेलगहना–कोटा वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई: लकड़ी का बड़ा जखीरा जप्त

ब्रेकिंग न्यूज़: अंबिकापुर में भीषण आग का तांडव, लाखों का नुकसान
आज फोकस में

ब्रेकिंग न्यूज़: अंबिकापुर में भीषण आग का तांडव, लाखों का नुकसान

दो दिन पुरानी लाश मिलने से सनसनी, घर के अंदर मिली शराब की खाली बोतलें….
आज फोकस में

दो दिन पुरानी लाश मिलने से सनसनी, घर के अंदर मिली शराब की खाली बोतलें….

हाई स्कूल चौक में प्याऊ की व्यवस्था, वार्ड 6 की पार्षद अर्चना संतोष सोनी की पहल
आज फोकस में

हाई स्कूल चौक में प्याऊ की व्यवस्था, वार्ड 6 की पार्षद अर्चना संतोष सोनी की पहल

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp