
रतनपुर…..शहर के पीछे स्थित जंगल क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया है। आग के साथ-साथ पहाड़ का एक हिस्सा खिसकने की घटना ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है।जानकारी के अनुसार, जुना शहर के पीछे वाला खोका पहाड़ जंगल क्षेत्र अचानक आग की चपेट में आ गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे जंगल में धुआं फैल गया। इसी दौरान पहाड़ का एक हिस्सा खिसककर नीचे आ गया, जिससे स्थिति और भी भयावह हो गई।स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि यह आग किसी शरारती तत्व द्वारा लगाई गई हो सकती है, हालांकि प्रशासन ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है आग तेजी से फैल रही है और आसपास के इलाकों के लिए खतरा बनती जा रही है। ग्रामीणों द्वारा सूचना देने के बावजूद राहत कार्य में देरी के आरोप भी सामने आ रहे हैं।स्थानीय निवासी का कहना है कि”आग बहुत तेजी से फैल रही है, हम लोग डर के माहौल में हैं। लगता है किसी ने जानबूझकर आग लगाई है। प्रशासन को पहले ही सतर्क रहना चाहिए था घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची है और आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। लेकिन इस घटना ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी तंत्र पर सवाल खड़े कर दिए हैं।फिलहाल हालात पर काबू पाने की कोशिश जारी है, लेकिन सवाल यही है कि आखिर कब तक ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

जूना शहर के पीछे जंगल में भीषण आग,शरारती तत्व पर शक, प्रशासन पर उठे सवाल">





