Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बिलासपुर रेंज में सख्ती: आईजी राम गोपाल गर्ग ने अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों पर दिए कड़े निर्देश

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर रेंज में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस विभाग एक्शन मोड में नजर आ रहा है।
5 मई 2026 को पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग ने रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक लेते हुए अपराधों पर लगाम कसने और पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस बैठक में बिलासपुर, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़, जांजगीर-चांपा और कोरबा जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल हुए।
बैठक में आईजी ने सबसे ज्यादा फोकस लंबित मामलों के जल्द निपटारे पर दिया।
रेंज में धारा 173(8) CrPC और 193(9) BNSS के तहत कुल 752 प्रकरण लंबित हैं, जिनमें कोरबा और बिलासपुर जिले सबसे ऊपर हैं।
आईजी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि वर्ष 2021 और उससे पुराने सभी मामलों को अगले दो महीनों में शून्य करने का लक्ष्य रखा जाए।
इसके साथ ही लूट और डकैती जैसे गंभीर अपराधों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। फरार आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए समयबद्ध कार्रवाई करने पर जोर दिया गया।
प्रक्रियात्मक सुधारों को लेकर भी अहम दिशा-निर्देश दिए गए—
अब किसी भी अस्पताल से MLC मिलने पर संबंधित थाना प्रभारी को 24 घंटे के भीतर सूचना देना अनिवार्य होगा।
साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किए बिना जांच प्रक्रिया तुरंत शुरू करने को कहा गया है।
तकनीकी पुलिसिंग को बढ़ावा देते हुए आईजी ने “मानस पोर्टल” पर प्राप्त नारकोटिक्स इनपुट का 100% सत्यापन सुनिश्चित करने,
“सशक्त एप” में डेटा अपडेट रखने और “अनुभव एप” के जरिए जनता से स्वैच्छिक फीडबैक लेने के निर्देश दिए।
बैठक के अंत में आईजी राम गोपाल गर्ग ने सभी अधिकारियों को निर्देशों का सख्ती से पालन करने और समय-समय पर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।

बिलासपुर रेंज में अब अपराधियों के लिए जगह कम होती नजर आ रही है और पुलिसिंग को और ज्यादा स्मार्ट और सख्त बनाने की तैयारी तेज हो गई है।

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से प्रवीण का घर हो रहा रोशन
आज फोकस में

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से प्रवीण का घर हो रहा रोशन

कोण्डागांव : अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न
आज फोकस में

कोण्डागांव : अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न

एमसीबी : भीषण गर्मी में राहत : हैंडपंप मरम्मत से ग्रामीणों को मिली बड़ी सुविधा
आज फोकस में

एमसीबी : भीषण गर्मी में राहत : हैंडपंप मरम्मत से ग्रामीणों को मिली बड़ी सुविधा

खोंगसरा के तुमाडबरा पहुंचकर विधायक अटल श्रीवास्तव ने बैगा आदिवासी बच्चो से मुलाकात की आर्थिक सहायता प्रदान की
आज फोकस में

खोंगसरा के तुमाडबरा पहुंचकर विधायक अटल श्रीवास्तव ने बैगा आदिवासी बच्चो से मुलाकात की आर्थिक सहायता प्रदान की

बलौदाबाजार : विशेष अभियान चलाकर लंबित आवेदनों का करें निराकरण -कलेक्टर
आज फोकस में

बलौदाबाजार : विशेष अभियान चलाकर लंबित आवेदनों का करें निराकरण -कलेक्टर

खैरागढ़ : सुशासन तिहार 2026: जिलेभर में जनसमस्या निवारण शिविरों का विस्तृत कार्यक्रम जारी
आज फोकस में

खैरागढ़ : सुशासन तिहार 2026: जिलेभर में जनसमस्या निवारण शिविरों का विस्तृत कार्यक्रम जारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp