Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

विष्णुदेव सरकार चाहे कुछ भी कर ले लेकिन यह कर्मचारी सुधरेंगे नहीं

“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”
“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”

कर्मचारियों को पता है सुशासन तिहार महज 4 घंटे का है अपनी उपस्थिति और दस्तक करो और चलते बनो हमारा कौन क्या कर लेगा
कैसा सुशासन तिहार जनता को क्या लाभ अपना पैसा खर्च कर आवेदन दो 

उम्मीद लेकर जाओ सुशासन तिहार में और खाली हाथ लौट कर आओ

 

सुशासन तिहार के 24 घंटे भी नहीं बीते, स्वास्थ्य कर्मचारी फिर कार्यस्थल छोड़कर चले गए

 

मंच से फटकार के बाद भी नहीं सुधरी व्यवस्था, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए कारण बताओ नोटिस

कोटा/बिलासपुर:—सुशासन तिहार के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर मिली शिकायतों और मंच से अधिकारियों को मिली फटकार के बावजूद लापरवाही जारी है। आमागोहन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी समय के दौरान कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।


खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से जारी नोटिस के अनुसार निम्न कर्मचारियों से जवाब मांगा गया है:
डॉ. शिवांश पनिका – चिकित्सा अधिकारी
मिथलेश भारद्वाज – आरएमए
मंजुला गुप्ता – एएनएम
रवि मणिकपुरी – फार्मासिस्ट
श्याम साहू – वार्ड बॉय
नोटिस में कहा गया है कि निरीक्षण के दौरान कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिससे आम जनता को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल सका। इसे गंभीर लापरवाही और शासकीय नियमों का उल्लंघन माना गया है।

मंच से फटकार, फिर भी नहीं बदली स्थिति

ग्रामीणों के अनुसार, सुशासन शिविर में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति की शिकायत पहले ही की गई थी। मंच से स्वास्थ्य विभाग और बीएमओ को फटकार भी लगी थी, लेकिन 24 घंटे के भीतर ही कर्मचारी कार्यस्थल छोड़कर चले गए।
इससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी है और लोग सवाल उठा रहे हैं कि यदि सार्वजनिक फटकार और शिकायतों के बाद भी व्यवस्था नहीं सुधर रही, तो जिम्मेदारी किसकी तय होगी?

पंचायत सचिव पर भी गंभीर आरोप

स्वास्थ्य विभाग के बाद अब ग्राम पंचायत आमागोहन की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में है। पंचायत सचिव राजेश उइके पर नाली, सड़क और अन्य निर्माण कार्यों में वित्तीय अनियमितता और गबन के आरोप लगे हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि कई निर्माण कार्य केवल कागजों में दिखाए गए, जबकि जमीनी स्तर पर कार्य नहीं हुए। इसके बावजूद वही सचिव वर्तमान में सुशासन तिहार में ग्रामीणों से शिकायत और आवेदन ले रहे हैं।

सुशासन पर उठते सवाल

लगातार सामने आ रही शिकायतों और नोटिसों ने सुशासन तिहार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब जनता प्रशासन से केवल नोटिस नहीं, बल्कि वास्तविक कार्रवाई की उम्मीद कर रही है।

नवा रायपुर में आईपीएल का रोमांच मैच 10 और 13 मई को
आज फोकस में

नवा रायपुर में आईपीएल का रोमांच मैच 10 और 13 मई को

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से प्रवीण का घर हो रहा रोशन
आज फोकस में

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से प्रवीण का घर हो रहा रोशन

कोण्डागांव : अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न
आज फोकस में

कोण्डागांव : अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न

एमसीबी : भीषण गर्मी में राहत : हैंडपंप मरम्मत से ग्रामीणों को मिली बड़ी सुविधा
आज फोकस में

एमसीबी : भीषण गर्मी में राहत : हैंडपंप मरम्मत से ग्रामीणों को मिली बड़ी सुविधा

खोंगसरा के तुमाडबरा पहुंचकर विधायक अटल श्रीवास्तव ने बैगा आदिवासी बच्चो से मुलाकात की आर्थिक सहायता प्रदान की
आज फोकस में

खोंगसरा के तुमाडबरा पहुंचकर विधायक अटल श्रीवास्तव ने बैगा आदिवासी बच्चो से मुलाकात की आर्थिक सहायता प्रदान की

बलौदाबाजार : विशेष अभियान चलाकर लंबित आवेदनों का करें निराकरण -कलेक्टर
आज फोकस में

बलौदाबाजार : विशेष अभियान चलाकर लंबित आवेदनों का करें निराकरण -कलेक्टर

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp