Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

एमसीबी : भीषण गर्मी में राहत : हैंडपंप मरम्मत से ग्रामीणों को मिली बड़ी सुविधा

ब्यूरो रिपोर्ट समय न्यूज़ लाइव

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की त्वरित कार्रवाई, सरभोका के मिशन पारा में खराब हैंडपंप सुधार कर पेयजल व्यवस्था की गई सुचारु

एमसीबी :—भीषण गर्मी और बढ़ते जल संकट के बीच जिले में ग्रामीण क्षेत्रों की पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा लगातार सक्रिय प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विकासखंड मनेन्द्रगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत सरभोका के मिशन पारा (सरपंच घर के पास) में विभागीय टीम द्वारा हैंडपंपों का निरीक्षण एवं मरम्मत कार्य किया गया।
गर्मी के तीव्र प्रकोप को देखते हुए विभाग द्वारा खराब एवं बंद पड़े हैंडपंपों को प्राथमिकता के आधार पर सुधार कर पुनः चालू किया जा रहा है, ताकि ग्रामीणों को समय पर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके। हैंडपंप सुधार कार्य पूर्ण होने से क्षेत्र के ग्रामीणों को पेयजल संकट से राहत मिली है और दैनिक उपयोग के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित हुई है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की यह त्वरित पहल प्रशासन की संवेदनशीलता तथा ग्रामीणों की मूलभूत आवश्यकताओं के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। विभाग द्वारा जिलेभर में गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए पेयजल स्रोतों की सतत निगरानी, निरीक्षण एवं सुधार कार्य निरंतर जारी है।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भीषण गर्मी के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल समस्या उत्पन्न न हो, इसके लिए हैंडपंप मरम्मत, जल स्रोतों के संरक्षण एवं त्वरित तकनीकी सुधार को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इस सतत अभियान से जिले के अनेक ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन को राहत मिल रही है और पेयजल आपूर्ति सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हो रही है।

रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 152 लीटर महुआ शराब जप्त, आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 152 लीटर महुआ शराब जप्त, आरोपी गिरफ्तार

नवा रायपुर में आईपीएल का रोमांच मैच 10 और 13 मई को
आज फोकस में

नवा रायपुर में आईपीएल का रोमांच मैच 10 और 13 मई को

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से प्रवीण का घर हो रहा रोशन
आज फोकस में

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से प्रवीण का घर हो रहा रोशन

कोण्डागांव : अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न
आज फोकस में

कोण्डागांव : अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न

<span style=एमसीबी : भीषण गर्मी में राहत : हैंडपंप मरम्मत से ग्रामीणों को मिली बड़ी सुविधा">
आज फोकस में

एमसीबी : भीषण गर्मी में राहत : हैंडपंप मरम्मत से ग्रामीणों को मिली बड़ी सुविधा

खोंगसरा के तुमाडबरा पहुंचकर विधायक अटल श्रीवास्तव ने बैगा आदिवासी बच्चो से मुलाकात की आर्थिक सहायता प्रदान की
आज फोकस में

खोंगसरा के तुमाडबरा पहुंचकर विधायक अटल श्रीवास्तव ने बैगा आदिवासी बच्चो से मुलाकात की आर्थिक सहायता प्रदान की

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp