
जंगल में चल रहा था अवैध शराब का कारोबार, पुलिस ने मारा छापा
रतनपुर….नशे के खिलाफ बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। रतनपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर करारा प्रहार करते हुए पुलिस ने भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब जप्त की है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में नशे के कारोबारियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रशिक्षु आईपीएस अंशिका जैन, थाना प्रभारी रतनपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम भरदैयाडीह के जंगल में अवैध रूप से शराब बनाई और बेची जा रही है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर रेड की।रेड के दौरान आरोपी बहोरिक राम धनवार के कब्जे से 152 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी कीमत लगभग 30,400 रुपये बताई जा रही है,जप्त की गई। साथ ही शराब बनाने के उपकरण भी जब्त किए गए।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।गिरफ्तार आरोपी…बहोरिक राम धनवार पिता स्व. पुनउराम धनवार उम्र 55 साल निवासी भरदैयाडीह थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग.।इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी अंशिका जैन के साथ प्र.आर. सैय्यद अकबर अली, आरक्षक संजय यादव, शशिकांत कौशिक और लेखपाल खुसरो का विशेष योगदान रहा।पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 152 लीटर महुआ शराब जप्त, आरोपी गिरफ्तार">



