Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जिले में उद्यमिता विकास एवं स्टार्टअप प्रोत्साहन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट
नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट

नारायणपुर:— उद्योग संचालनालय रायपुर एवं डीपीआईआईटी भारत सरकार के मार्गदर्शन में 15 मई को ऑडिटोरियम (सिनेमा हॉल) में TEJAS कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में उद्यमिता विकास, स्टार्टअप को प्रोत्साहन, नवाचार तथा क्षमता निर्माण के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिले के उद्यमियों, स्टार्टअप इकाइयों तथा स्वरोजगार से जुड़ने के इच्छुक युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में उद्यमिता विकास से संबंधित विभिन्न योजनाओं, स्वरोजगार के अवसरों तथा औद्योगिक नीति की विस्तृत जानकारी विशेषज्ञों द्वारा प्रदान की गई। कार्यशाला में स्टार्टअप टीम मेंबर संदीप यादव द्वारा उद्यमिता विकास के महत्व एवं स्वरोजगार की संभावनाओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने युवाओं को आत्मनिर्भर बनने तथा स्थानीय संसाधनों का उपयोग कर नए रोजगार सृजित करने के लिए प्रेरित किया।


इसी क्रम में स्टार्टअप टीम मेंबर धर्मेंद्र कुमार द्वारा जिले में स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने एवं नवाचार आधारित उद्यम स्थापित करने के संबंध में जानकारी साझा की गई। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में युवाओं के लिए स्टार्टअप एक बेहतर अवसर बनकर उभर रहा है तथा शासन द्वारा इसके लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

आईआईटी भिलाई से इनक्यूबेटर विष्णु वैभव द्विवेदी ने नवाचार एवं क्षमता निर्माण विषय पर विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि कौशल विकास एवं आधुनिक तकनीकों की जानकारी युवाओं को प्रतिस्पर्धात्मक दौर में आगे बढ़ने में सहायक होगी। वहीं जितेन्द्र कुमार, प्रबंधक द्वारा पीएम ईजीपी एवं औद्योगिक नीति 2024-30 के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए शासन द्वारा संचालित योजनाओं के लाभ, ऋण सुविधा तथा आवेदन प्रक्रिया से प्रतिभागियों को अवगत कराया गया।

कार्यशाला में जिले के लगभग 350 उद्यमी, स्टार्टअप इकाइयों के प्रतिनिधि, आत्मसमर्पित माओवादी, महिला आईटीआई एवं आश्रम आईटीआई के प्रशिक्षणार्थी सहित स्वरोजगार से जुड़ने के इच्छुक युवक-युवतियां उपस्थित रहे। प्रतिभागियों ने कार्यक्रम को उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे उन्हें स्वरोजगार एवं उद्योग स्थापना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है, जिससे वे आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे।
कार्यक्रम में महाप्रबंधक उद्योग कमल सिंह मीणा एवं सहायक संचालक उद्योग आकाश स्वर्णकार सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

रेत के अवैध उत्खनन पर प्रदेशव्यापी कार्रवाई जोरों पर, खनिज विभाग का मैदानी अमला खनन क्षेत्रों में लगातार कर रहा है निगरानी
आज फोकस में

रेत के अवैध उत्खनन पर प्रदेशव्यापी कार्रवाई जोरों पर, खनिज विभाग का मैदानी अमला खनन क्षेत्रों में लगातार कर रहा है निगरानी

राज्य में वर्तमान में 3.29 करोड़ लीटर पेट्रोल तथा 7.76 करोड़ लीटर डीजल उपलब्ध
आज फोकस में

राज्य में वर्तमान में 3.29 करोड़ लीटर पेट्रोल तथा 7.76 करोड़ लीटर डीजल उपलब्ध

बिलासपुर में डुप्लीकेट एयरकंडीशन का बाजार गर्म
आज फोकस में

बिलासपुर में डुप्लीकेट एयरकंडीशन का बाजार गर्म

<span style=जिले में उद्यमिता विकास एवं स्टार्टअप प्रोत्साहन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित">
आज फोकस में

जिले में उद्यमिता विकास एवं स्टार्टअप प्रोत्साहन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

जल जीवन मिशन के राष्ट्रीय मिशन संचालक ने किया ईरकभट्टी एवं बेचा की पेयजल व्यवस्थाओं का निरीक्षण
आज फोकस में

जल जीवन मिशन के राष्ट्रीय मिशन संचालक ने किया ईरकभट्टी एवं बेचा की पेयजल व्यवस्थाओं का निरीक्षण

मोदी सरकार की जनविरोधी अपीलों पर मनोज सोनवानी अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी सेक्टर फिंगेश्वर का तीखा हमला
आज फोकस में

मोदी सरकार की जनविरोधी अपीलों पर मनोज सोनवानी अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी सेक्टर फिंगेश्वर का तीखा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp