
तखतपुर:—गर्मियों के आते ही एयर कंडीशन की मांग बढ़ गई है गांव-गांव में एयर कंडीशन लगाया जा रहा है जिसका फायदा उठाते हुए बिलासपुर के कुछ व्यापारियों के द्वारा बड़े-बड़े नामी कंपनियों के नाम का स्टीकर लगाते हुए कंपनी के नाम से एयर कंडीशन को बेचा जा रहा है इसकी जानकारी बड़े-बड़े कंपनियों को नहीं है आज कोई भी ग्राहक जब एयर कंडीशन लेने शॉप में जाता है तो उसे ओरिजिनल कंपनी का सामान बताते हुए लोकल दिल्ली मेड समान में कंपनी स्टिकर लगाकर थमा दिया जाता है जिसका परिणाम भी कुछ ही दिन में सामने आ जाता है
ऐसा होने से ग्राहक अपने आप को ठगा सा महसूस करता है शिकायत करने पर उसे गोलमोल जवाब दिया जाता है साथ ही नया लेने की सलाह भी दी जाती है बिलासपुर में इन दिनों एयर कंडीशन का बाजार गर्म है रोजाना सैकड़ो की संख्या में एयर कंडीशन की बिक्री हो रही है
ऐसी स्थिति में कुछ नामी गिरामी जो की एयर कंडीशन फ्रिज आदि का पार्ट्स भी बेचते हैं खासकर इन्हीं के द्वारा डुप्लीकेट सामान में स्टिकर लगाकर बेचा जा रहा है शासन को चाहिए कि तत्काल ऐसे दुकानों पर छापा मारते हुए उचित कार्रवाई करें ताकि लोगों का मेहनत का पैसा डुप्लीकेट सामान लेने में बर्बाद ना हो सके








