
आरोपी को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
अवैध नशा के विरूद्ध सीपत पुलिस की निरंतर कार्यवाही जारी
सीपत ,,,,,सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत नशे का अवैध व्यापार करने वालो के विरूद्ध पुलिस उप महानिरीक्षक एवम् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में सीपत पुलिस द्वारा 17 मई को मुखबिर सूचना पर ग्राम देवरी में रेड कार्यवाही कर भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब जप्त कर शराब, बिक्री करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की गई, जहां आरोपी गोविंद कुर्रे पिता स्व विनोद कुर्रे उम्र 22 साल निवासी ग्राम देवरी, थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0 से कुल 10 लीटर कच्ची महुआ शराब को विधिवित जप्त कर आरोपी गोविंद कुर्रे के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी- गोविंद कुर्रे पिता स्व विनोद कुर्रे उम्र 22 साल निवासी ग्राम देवरी, थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0








