Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जगदलपुर में अमित शाह की हाई-लेवल बैठक, कई राज्यों के CM होंगे शामिल

  ब्यूरो रिपोर्ट समय न्यूज़ लाइव 

जगदलपुर:—अपने 2 दिवसीय प्रवास पर जगदलपुर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार की सुबह मध्य क्षेत्रीय विकास परिषद की हाई लेवल की मीटिंग करेंगे। इस मीटिंग के माध्यम से विकास, विस्तार व अन्य बातों को लेकर चर्चाएं की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृहमंत्री करेंगे। छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री सोमवार को ही बस्तर पहुंच गए थे, जबकि मंगलवार की सुबह 9:40 बजे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बस्तर पहुचेंगे।

बता दें कि जगदलपुर के एक निजी होटल में मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय विकास परिषद की हाई लेवल की मीटिंग होगी। जिसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के अलावा उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। इस मध्य क्षेत्रीय विकास परिषद की हाई लेवल की मीटिंग में काफी मुद्दों को लेकर चर्चाएं की जाएगी। जिनमें सबसे पहले आंतरिक सुरक्षा को लेकर किया जाएगा।
विज्ञापन

बस्तर नक्सलमुक्त होने के साथ ही अब आंतरिक सुरक्षा के ऊपर फोकस किया जा रहा है। जिसमें बाहरी लोगों से किस प्रकार से सुरक्षा करनी है इस मामले को लेकर भी फोकस किया गया है। साथ ही आपसी समन्वयक को देखा जा रहा है कि किस प्रकार से 3 राज्यों में आपसी सहमति से कोडिनेट किया जाएगा। इसके अलावा क्षेत्रीय विकास पर अब ध्यान दिया जाएगा। जिससे कि क्षेत्र के पर्यटन स्थल से लेकर यहां की धरोहर, विरासत आदि को किस प्रकार से संजोना है। उसपर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इन सबके अलावा आपसी सहयोग भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन

फिलहाल मंगलवार की सुबह जब 10 बजे के लगभग उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जगदलपुर पहुचेंगे तो उसके बाद निजी होटल में चलने वाले इस मध्य क्षेत्रीय विकास परिषद की हाई लेवल की मीटिंग पर सभी की नजर रहेगी। इस दौरान काफी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था भी किया गया है। इन 4 बड़े मुद्दों के अलावा अन्य मुद्दों को भी लेकर बैठक में चर्चाएं की जाएगी।

सुशासन तिहार में गांव पहुंचा राजस्व अमला, अतिवृष्टि प्रभावित 61 परिवारों को मिला मुआवजा
आज फोकस में

सुशासन तिहार में गांव पहुंचा राजस्व अमला, अतिवृष्टि प्रभावित 61 परिवारों को मिला मुआवजा

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ का महर्षि नारद जयंती सप्ताह कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ का महर्षि नारद जयंती सप्ताह कार्यक्रम सम्पन्न

कोलियारी के समाधान शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़ 176 आवेदन प्राप्त
आज फोकस में

कोलियारी के समाधान शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़ 176 आवेदन प्राप्त

<span style=जगदलपुर में अमित शाह की हाई-लेवल बैठक, कई राज्यों के CM होंगे शामिल">
आज फोकस में

जगदलपुर में अमित शाह की हाई-लेवल बैठक, कई राज्यों के CM होंगे शामिल

छत्तीसगढ़: सोमवार को हादसों से दहला कोरबा, अलग-अलग दुर्घटनाओं में पांच लोगों की गई जान
आज फोकस में

छत्तीसगढ़: सोमवार को हादसों से दहला कोरबा, अलग-अलग दुर्घटनाओं में पांच लोगों की गई जान

रेत के अवैध उत्खनन पर प्रदेशव्यापी कार्रवाई जोरों पर, खनिज विभाग का मैदानी अमला खनन क्षेत्रों में लगातार कर रहा है निगरानी
आज फोकस में

रेत के अवैध उत्खनन पर प्रदेशव्यापी कार्रवाई जोरों पर, खनिज विभाग का मैदानी अमला खनन क्षेत्रों में लगातार कर रहा है निगरानी

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp