
तखतपुर:—- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया /पीडिता द्धारा रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी शनीराम ध्रुव द्वारा पिछले दो वर्षों से पीड़िता को शादी करूंगा।बोलकर पीड़िता के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया जिससे पीड़िता गर्भवती हो गई।पीड़िता के गर्भवती होने के बाद आरोपी ने पीड़िता से शादी करने से इनकार कर दिया पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना तखतपुर में आरोपी शनी राम ध्रुव के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर मामले की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दिया गया, सूचना मिलने पर उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, रजनेश सिंह द्वारा प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए प्रकरण के आरोपी को त्वरित गिरप्तार करने कीे हेतु आदेशित किया गया था, जिस पर अ.पु.अ.ग्रामीण मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी कोटा , नूपुर उपाध्याप के कुशल मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी तखतपुर निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय के कुशल नेतृत्व मे त्वरित रेड कार्रवाई कर आरोपी जो दूसरे राज्य भागने की फिराक में था आरोपी को कोटा बिलासपुर से पकडकर थाना लाया गया, पूछताछ पर घटना कारित करना स्वीकार किया है, आरोपी को दिनांक21/5/26 को। विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी तखतपुर निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय, प्र आर सनत पटेल, आरक्षक नरेश निराला, सत्यार्थ शर्मा, हरिश यादव, राजकुमार श्याम, त्रिलोक सिंह, संतोष पोर्ते एवं महिला आरक्षक 546 काजोल मनहर का सराहनीय योगदान रहा।








