Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन की शिकायत, सीपत थाना में रिपोर्ट दर्ज

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

*सीपत,,,,, सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोहरा में प्रार्थना सभा की आड़ में प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर सीपत पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 299 तथा छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम 1968 की धारा 3 और 4 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार ग्राम मोहरा कछरीपारा निवासी सुमित यादव (24) ने सीपत थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है कि रविवार सुबह गांव में रामस्वरूप सूर्यवंशी के घर आयोजित प्रार्थना सभा में लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था। सूचना मिलने पर वह अपने साथियों धीरज भोई, सुभाष साहू और शुभांशु भोई के साथ मौके पर पहुंचा।शिकायत में बताया गया है कि सभा में रामस्वरूप सूर्यवंशी, जितेंद्र सूर्यवंशी और बिलासपुर निवासी पंकज कुमार करियारे मौजूद थे। आरोप है कि सभा के दौरान लोगों को अच्छे परिवार में शादी, मुफ्त इलाज, स्वास्थ्य लाभ और बेहतर जीवन सुविधाएं उपलब्ध कराने जैसे प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था। साथ ही हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग कर सनातन धर्म छोड़ने के लिए उकसाने का आरोप भी लगाया गया है।*

मौके पर जुटी थी भीड़, पुलिस ने बंद कराई सभा

*ग्रामीणों के अनुसार रामस्वरूप सूर्यवंशी के घर के आंगन में टीन शेड के नीचे बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। सभा स्थल पर बाइबल सहित नाश्ते और अन्य व्यवस्थाएं भी की गई थीं। माहौल बिगड़ने की आशंका के बीच ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल सीपत थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभा को बंद कराते हुए प्रारंभिक साक्ष्य जुटाए।पुलिस ने मामले में रामस्वरूप सूर्यवंशी, जितेंद्र सूर्यवंशी और पंकज कुमार करियारे के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। प्रशासन का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है।*
*जिले में बढ़ रहे धर्मांतरण के मामले, 16 माह में 58 केस दर्ज बिलासपुर जिले में प्रार्थना सभा और चंगाई सभा की आड़ में कथित धर्मांतरण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। जनवरी 2025 से अप्रैल 2026 तक जिले में ऐसे 58 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। आरोप है कि गरीब, बीमार और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को इलाज, नौकरी, शादी, आर्थिक मदद और शराब छुड़ाने जैसे प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जाता है। कई मामलों में महिलाओं और बच्चों को भोजन व सहायता के माध्यम से सभाओं में जोड़ने की शिकायतें भी सामने आई हैं।*

<span style=प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन की शिकायत, सीपत थाना में रिपोर्ट दर्ज">
आज फोकस में

प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन की शिकायत, सीपत थाना में रिपोर्ट दर्ज

रायपुर : गर्मी में राहत और सतत बनी रहे रोशनी : शासन की संवेदनशील पहल से सियाराम मरकाम के घर लौटी बिजली
आज फोकस में

रायपुर : गर्मी में राहत और सतत बनी रहे रोशनी : शासन की संवेदनशील पहल से सियाराम मरकाम के घर लौटी बिजली

तखतपुर में हिन्दू मुक्तिधाम पर कचरा प्लांट निर्माण रद्द, सर्व हिन्दू समाज की मांग पर भूमि पूजन स्थगित
आज फोकस में

तखतपुर में हिन्दू मुक्तिधाम पर कचरा प्लांट निर्माण रद्द, सर्व हिन्दू समाज की मांग पर भूमि पूजन स्थगित

नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर शादी कर, पीडिता के साथ दुष्कर्म कर भगाकर ले जाने वाले आरोपी को सीपत पुलिस ने किया गिरफ्तार
आज फोकस में

नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर शादी कर, पीडिता के साथ दुष्कर्म कर भगाकर ले जाने वाले आरोपी को सीपत पुलिस ने किया गिरफ्तार

पेंड्रा के शिव मंदिर में विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति द्वारा 108वें हनुमान चालीसा पाठ का भव्य उद्यापन महाआरती और विशेष अनुष्ठान के साथ संपन्न हुआ
आज फोकस में

पेंड्रा के शिव मंदिर में विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति द्वारा 108वें हनुमान चालीसा पाठ का भव्य उद्यापन महाआरती और विशेष अनुष्ठान के साथ संपन्न हुआ

कबाड़ कारोबारियों से मेलजोल पड़ा भारी, बिलासपुर पुलिस ने दो जवानों पर की कार्रवाई
आज फोकस में

कबाड़ कारोबारियों से मेलजोल पड़ा भारी, बिलासपुर पुलिस ने दो जवानों पर की कार्रवाई

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp