Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बरसात में राशन वितरण बाधित न हो, इसके लिए पहुंच विहीन 39 दुकानों में तीन माह का खाद्यान्न भंडारित

नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट
नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट

नारायणपुर, :—वर्षाकाल के दौरान दूरस्थ एवं पहुंचविहीन क्षेत्रों के राशन कार्डधारी हितग्राहियों को खाद्यान्न प्राप्त करने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो, इसके लिए जिले की 39 पहुंचविहीन शासकीय उचित मूल्य दुकानों में जुलाई से सितंबर माह तक के तीन माह के खाद्यान्न का अग्रिम भंडारण कर लिया गया है। इससे हितग्राहियों को बरसाती कोटा का खाद्यान्न एकमुश्त उपलब्ध कराया जा सकेगा तथा बारिश के कारण परिवहन बाधित होने की स्थिति में भी खाद्यान्न वितरण प्रभावित नहीं होगा।


कलेक्टर नम्रता जैन ने भंडारित खाद्यान्न के भौतिक सत्यापन, नियमित मॉनिटरिंग एवं दूरस्थ ग्रामों के राशन कार्डधारियों तक खाद्यान्न की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए दुकानवार जिला अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित की है। संबंधित अधिकारी अपने आवंटित क्षेत्रों का निरीक्षण कर भंडारण एवं वितरण व्यवस्था की सतत निगरानी कर रहे हैं।
इसी क्रम में उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. आर.के. पड़ौती ने ओरछा विकासखंड के पहुंचविहीन ग्राम झारावाही स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण कर तीन माह के लिए भंडारित खाद्यान्न का भौतिक सत्यापन किया। निरीक्षण के दौरान खाद्यान्न भंडारण एवं वितरण संबंधी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया।


खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की सभी 39 पहुंचविहीन शासकीय उचित मूल्य दुकानों में शत-प्रतिशत खाद्यान्न का भंडारण पूर्ण कर लिया गया है। जिला प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि वर्षाकाल के दौरान दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्रों के प्रत्येक पात्र हितग्राही को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध हो तथा किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

इतिहास में पहली बार रेल मानचित्र पर उभरेगा जशपुर
आज फोकस में

इतिहास में पहली बार रेल मानचित्र पर उभरेगा जशपुर

14 जून को योग से बनेगा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, जशपुर भी बनेगा ऐतिहासिक पहल का सहभागी
आज फोकस में

14 जून को योग से बनेगा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, जशपुर भी बनेगा ऐतिहासिक पहल का सहभागी

राजिम विधायक रोहित साहू से सचिव संघ फिंगेश्वर की सौजन्य भेंट, ग्रामीण विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा
आज फोकस में

राजिम विधायक रोहित साहू से सचिव संघ फिंगेश्वर की सौजन्य भेंट, ग्रामीण विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा

<span style=बरसात में राशन वितरण बाधित न हो, इसके लिए पहुंच विहीन 39 दुकानों में तीन माह का खाद्यान्न भंडारित">
आज फोकस में

बरसात में राशन वितरण बाधित न हो, इसके लिए पहुंच विहीन 39 दुकानों में तीन माह का खाद्यान्न भंडारित

नारायणपुर की महिलाएं लिख रहीं आत्मनिर्भरता और समृद्धि की नई इबारत
आज फोकस में

नारायणपुर की महिलाएं लिख रहीं आत्मनिर्भरता और समृद्धि की नई इबारत

भाजपा की अतरमरा शक्तिकेंद्र बैठक सम्पन्न, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को लेकर बनी रणनीति, प्रबुद्धजनों का किया सम्मान
आज फोकस में

भाजपा की अतरमरा शक्तिकेंद्र बैठक सम्पन्न, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को लेकर बनी रणनीति, प्रबुद्धजनों का किया सम्मान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp