Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ग्राम पंचायत टेकारी में दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो गायों की मौत, एक का इलाज जारी

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

मस्तूरी:-;;; ग्राम पंचायत टेकारी, मस्तूरी में सोमवार रात लगभग 9:00 बजे से 10:00 बजे के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मल्हार की ओर से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने सड़क पर बैठे तीन मवेशियों को तेज रफ्तार में टक्कर मार दी।
हादसा इतना गंभीर था कि दो गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल गाय को तत्काल उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही ग्राम पंचायत टेकारी के सरपंच मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

वहीं कांग्रेस कमेटी के मंडल अध्यक्ष भार्गव उदय भार्गव ने मानवता का परिचय देते हुए तत्काल गांव के पशु चिकित्सक को फोन कर मौके पर बुलाया तथा घायल गाय के उपचार की व्यवस्था कराई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि वाहन चालक ने सावधानी बरती होती और सड़क पर बैठे मवेशियों को देखकर वाहन की गति धीमी की होती, तो यह हादसा टाला जा सकता था।

इस दुखद घटना के माध्यम से क्षेत्र के सभी वाहन चालकों से अपील की जाती है कि सड़क पर जहां भी मवेशी दिखाई दें, वहां वाहन की गति कम करें और सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं।

मवेशी भी जीवित प्राणी हैं और उनकी सुरक्षा करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है।ग्राम पंचायत टेकारी के नागरिकों ने प्रशासन से भी मांग की है कि अज्ञात वाहन की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

फर्जी शराब तस्करी केस में फंसाने और एक लाख रुपये वसूली का आरोप, युवक ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
आज फोकस में

फर्जी शराब तस्करी केस में फंसाने और एक लाख रुपये वसूली का आरोप, युवक ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी
आज फोकस में

अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी

रायपुर : बच्चों के अधिकारों और सुरक्षा के लिए गांव-गांव पहुंच रही बाल चौपाल
आज फोकस में

रायपुर : बच्चों के अधिकारों और सुरक्षा के लिए गांव-गांव पहुंच रही बाल चौपाल

रायपुर : भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों पर शासन का सख्त प्रहार, बसनी में शासकीय भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त
आज फोकस में

रायपुर : भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों पर शासन का सख्त प्रहार, बसनी में शासकीय भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त

सक्ती : महतारी वंदन योजना से मिथिला के परिवार को मिल रहा आर्थिक सहारा
आज फोकस में

सक्ती : महतारी वंदन योजना से मिथिला के परिवार को मिल रहा आर्थिक सहारा

रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी
आज फोकस में

रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp