Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

NEET-UG 2026 परीक्षा को लेकर बिलासपुर में अलर्ट, यातायात व्यवस्था में विशेष बदलाव

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी यानी एनटीए द्वारा 21 जून 2026, रविवार को आयोजित होने वाली NEET-UG 2026 परीक्षा को लेकर बिलासपुर पुलिस और यातायात विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। जिले के 19 परीक्षा केंद्रों में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षार्थियों की रिपोर्टिंग सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित की गई है।
परीक्षा के दौरान कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों और प्रमुख मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। बिलासपुर सहित आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में परीक्षार्थी और उनके अभिभावक शहर पहुंचेंगे, जिसके चलते यातायात का दबाव बढ़ने की संभावना है।
इसे देखते हुए शहर में भारी वाहनों की नो-एंट्री लागू की गई है तथा जरूरत पड़ने पर कई मार्गों को डायवर्ट भी किया जा सकता है। पुल-पुलिया, संकीर्ण मार्ग, प्रमुख चौक-चौराहों, शॉपिंग मॉल, एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
पुलिस प्रशासन ने नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक शहर के भीतर अनावश्यक आवागमन से बचें और अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए बाहरी एवं वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। साथ ही यातायात पुलिस द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का पालन कर व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp