
तखतपुर, ;— अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कृषि उपज मंडी परिसर में “योग महोत्सव 2026” का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” रही। कार्यक्रम में भाजपा परिवार, जनप्रतिनिधियों, नगरपालिका परिवार, नागरिकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर सामूहिक योगाभ्यास किया।
योग सत्र का संचालन आर्ट ऑफ लिविंग एवं प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सहयोग से किया गया। योग गुरु *उपेंद्र खुराना, मुकेश वर्मा, प्रियंका गुप्ता* ब्रह्माकुमारी संस्था की बहन द्वारा उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का प्रशिक्षण दिया गया। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में योगाभ्यास कर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान योग के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। मंडल अध्यक्ष *नैन लाल साहू, प्रदीप कौशिक* एवं *बंसी पाड़े* ने अपने संबोधन में कहा कि योग स्वस्थ शरीर, शांत मन और सकारात्मक जीवनशैली का आधार है। नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाता है तथा बेहतर जीवन गुणवत्ता प्रदान करता है। उन्होंने सभी नागरिकों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने नियमित योग करने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज को नशामुक्त बनाने के लिए नशा मुक्ति की शपथ भी ली।
कार्यक्रम में प्रदीप कौशिक, नैन लाल साहू, प्रीतम कश्यप, दिनेश राजपूत, कृष्ण कुमार साहू, बंसी पाड़े, दिलीप तोलानी, ईश्वर देवांगन,पार्षद कैलास देवांगन शैलेन्द्र निर्मलकर, अजय यादव, काशी देवांगन, श्याम सुंदर कश्यप, सरजू यादव, राकेश तिवारी, हेमचंद, राजेंद्र मेरसा, पेखन सिंह, लता कश्यप, प्रतिभा देवांगन, शिप्रा, सामुएल, ,मालती यादव रजनी देवांगन, श्यामा, रामा नंदी इंजीनियर साहू ,सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं योग प्रेमी उपस्थित रहे।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के इस आयोजन ने लोगों को योग के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।







