Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जांजगीर-चांपा में ISI कनेक्शन का खुलासा, संदिग्ध स्लीपर सेल सदस्य गिरफ्तार

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

अकलतरा…..जांजगीर-चांपा पुलिस को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में बड़ी सफलता मिलने का दावा किया है। अकलतरा थाना क्षेत्र में किरायेदार सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस ने पंजाब के एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिस पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े तत्वों के संपर्क में रहकर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान 23 वर्षीय सेवक सिंह, पिता बलविंदर सिंह, निवासी पट्टी, जिला तरनतारण, पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी पिछले कुछ समय से अकलतरा के मिनीमाता चौक स्थित एक किराए के मकान में रह रहा था।


जानकारी के मुताबिक किरायेदार सत्यापन के दौरान युवक की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने उससे पूछताछ की। पूछताछ में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उसके मोबाइल फोन की जांच की गई। पुलिस का दावा है कि मोबाइल से पाकिस्तान, सऊदी अरब और अन्य विदेशी नंबरों से संपर्क के प्रमाण मिले हैं।
पुलिस के अनुसार आरोपी व्हाट्सएप, टेलीग्राम और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से विदेशी नंबरों और संदिग्ध व्यक्तियों के संपर्क में था। जांच में यह भी सामने आया है कि वह छत्तीसगढ़ के महत्वपूर्ण व्यक्तियों, संवेदनशील स्थानों, वाहनों के नंबर तथा अन्य जानकारियां साझा कर रहा था।


मोबाइल फोन से व्हाट्सएप चैट, वीडियो कॉल रिकॉर्डिंग और अन्य डिजिटल साक्ष्य मिलने का दावा किया गया है। पुलिस ने मोबाइल को जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। जांच एजेंसियां अब डिजिटल साक्ष्यों की गहन पड़ताल कर रही हैं।
पुलिस का यह भी दावा है कि आरोपी को पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से हथियार उपलब्ध कराने की योजना थी और हथियार मिलने के बाद उसे विशेष टारगेट पर हमला करने जैसे कार्य सौंपे जा सकते थे। हालांकि इस संबंध में अंतिम पुष्टि फोरेंसिक रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगी।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां भी जांच में जुट गई हैं। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 152 एवं 61(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है।
फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क, विदेशी संपर्कों और संभावित सहयोगियों की तलाश में जुटी हुई है। मामले में आगे और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

चलती क्रेटा कार की सनरूफ पर स्टंटबाजी पड़ी भारी, चकरभाठा पुलिस ने वाहन किया जब्त
आज फोकस में

चलती क्रेटा कार की सनरूफ पर स्टंटबाजी पड़ी भारी, चकरभाठा पुलिस ने वाहन किया जब्त

देउरपारा में दर्दनाक हादसा: करंट लगने से 17 वर्षीय किशोर की मौत
आज फोकस में

देउरपारा में दर्दनाक हादसा: करंट लगने से 17 वर्षीय किशोर की मौत

सतनामी समाज राजिम परिक्षेत्र चुनाव में कोमल ढीढी अध्यक्ष, कुलेश्वर सोनवानी सचिव निर्वाचित, नई कार्यकारिणी के गठन से समाज में उत्साह
आज फोकस में

सतनामी समाज राजिम परिक्षेत्र चुनाव में कोमल ढीढी अध्यक्ष, कुलेश्वर सोनवानी सचिव निर्वाचित, नई कार्यकारिणी के गठन से समाज में उत्साह

अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति ने किया मेधावी छात्र-छात्राओं एवं स्वर्ण वैवाहिकी दंपत्तियों का सम्मान
आज फोकस में

अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति ने किया मेधावी छात्र-छात्राओं एवं स्वर्ण वैवाहिकी दंपत्तियों का सम्मान

<span style=जांजगीर-चांपा में ISI कनेक्शन का खुलासा, संदिग्ध स्लीपर सेल सदस्य गिरफ्तार">
आज फोकस में

जांजगीर-चांपा में ISI कनेक्शन का खुलासा, संदिग्ध स्लीपर सेल सदस्य गिरफ्तार

कोटा नगर पंचायत का नगर पालिका में उन्नयन, विकास को मिलेगी नई रफ्तार – विधायक अटल श्रीवास्तव
आज फोकस में

कोटा नगर पंचायत का नगर पालिका में उन्नयन, विकास को मिलेगी नई रफ्तार – विधायक अटल श्रीवास्तव

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp