Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

देउरपारा में दर्दनाक हादसा: करंट लगने से 17 वर्षीय किशोर की मौत

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

सीपत :– ग्राम गुड़ी देउरपारा में रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में 17 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजनों ने मुआवजे की मांग की और पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर सीपत स्थित बिजली कार्यालय पहुंच गए। जानकारी के अनुसार, ग्राम गुड़ी देउरपारा निवासी भुनेश्वर साहू का 17 वर्षीय पुत्र हिमांशु साहू रविवार रात करीब 10:30 बजे खाना खाने के बाद घर के पास टहलने निकला था।

इसी दौरान करीब 11 बजे अचानक 11 केवी विद्युत लाइन का तार शॉर्ट सर्किट होने के बाद टूटकर नीचे गिर गया। युवक इसकी चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मुआवजे की मांग को लेकर बिजली कार्यालय पहुंचे परिजन

पोस्टमार्टम के बाद परिजन और ग्रामीण शव लेकर सीपत स्थित बिजली विभाग के कार्यालय पहुंचे तथा उचित मुआवजा की मांग की। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे।

ग्रामीणों ने उठाई जर्जर लाइन बदलने की मांग

ग्रामीणों का कहना है कि जिस मोहल्ले से 11 केवी लाइन गुजर रही है, वह काफी पुरानी और जर्जर हो चुकी है। उन्होंने मांग की कि इस लाइन को तत्काल बदला जाए तथा आबादी के बीच से गुजर रही लाइन को दूसरी ओर स्थानांतरित किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले दिसंबर माह में भी इसी 11 केवी लाइन की चपेट में आने से पैरावट में आग लगने की घटना हुई थी,

जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ था। उनका कहना है कि यह दूसरी बड़ी घटना है, इसलिए अब स्थायी समाधान किया जाना चाहिए। सीपत वितरण केंद्र के सहायक अभियंता (एई) कौशल जायसवाल ने बताया कि घटना अत्यंत दुखद है। उन्होंने कहा कि शासन के प्रावधानों के अनुसार आवश्यक दस्तावेज और वैधानिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद मृतक के परिजनों को लगभग 4.50 लाख रुपये की अनुग्रह सहायता राशि दिलाई जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीणों द्वारा उठाई गई मांगों का परीक्षण कराया जाएगा। यदि लाइन को स्थानांतरित करने अथवा बदलने की आवश्यकता होगी तो नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

चलती क्रेटा कार की सनरूफ पर स्टंटबाजी पड़ी भारी, चकरभाठा पुलिस ने वाहन किया जब्त
आज फोकस में

चलती क्रेटा कार की सनरूफ पर स्टंटबाजी पड़ी भारी, चकरभाठा पुलिस ने वाहन किया जब्त

<span style=देउरपारा में दर्दनाक हादसा: करंट लगने से 17 वर्षीय किशोर की मौत">
आज फोकस में

देउरपारा में दर्दनाक हादसा: करंट लगने से 17 वर्षीय किशोर की मौत

सतनामी समाज राजिम परिक्षेत्र चुनाव में कोमल ढीढी अध्यक्ष, कुलेश्वर सोनवानी सचिव निर्वाचित, नई कार्यकारिणी के गठन से समाज में उत्साह
आज फोकस में

सतनामी समाज राजिम परिक्षेत्र चुनाव में कोमल ढीढी अध्यक्ष, कुलेश्वर सोनवानी सचिव निर्वाचित, नई कार्यकारिणी के गठन से समाज में उत्साह

अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति ने किया मेधावी छात्र-छात्राओं एवं स्वर्ण वैवाहिकी दंपत्तियों का सम्मान
आज फोकस में

अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति ने किया मेधावी छात्र-छात्राओं एवं स्वर्ण वैवाहिकी दंपत्तियों का सम्मान

जांजगीर-चांपा में ISI कनेक्शन का खुलासा, संदिग्ध स्लीपर सेल सदस्य गिरफ्तार
आज फोकस में

जांजगीर-चांपा में ISI कनेक्शन का खुलासा, संदिग्ध स्लीपर सेल सदस्य गिरफ्तार

कोटा नगर पंचायत का नगर पालिका में उन्नयन, विकास को मिलेगी नई रफ्तार – विधायक अटल श्रीवास्तव
आज फोकस में

कोटा नगर पंचायत का नगर पालिका में उन्नयन, विकास को मिलेगी नई रफ्तार – विधायक अटल श्रीवास्तव

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp