Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कोयला अफरा-तफरी का बड़ा खुलासा: मस्तूरी पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 30 टन कोयला और 3 ट्रेलर जब्त

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र में कोयला अफरा-तफरी के एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है। मस्तूरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, राशि स्टील एंड पावर लिमिटेड के लिए गेवरा माइंस से उच्च गुणवत्ता का जी-11 कोयला ट्रेलरों के माध्यम से भेजा जा रहा था। जांच के दौरान तीन ट्रेलरों में खराब और मिलावटी कोयला पाए जाने पर मामला दर्ज किया गया।

विवेचना में सामने आया कि ट्रेलर चालकों, वाहन मालिकों और अन्य सहयोगियों ने मिलकर रास्ते में कोयला बदलने की साजिश रची थी। आरोप है कि उच्च गुणवत्ता वाले कोयले को बेलतरा टोल प्लाजा स्थित एक कोल डिपो में उतार दिया जाता था और उसकी जगह गिट्टी मिश्रित निम्न गुणवत्ता का कोयला राशि प्लांट में पहुंचाया जाता था।
पुलिस पूछताछ में आरोपी चालक जयकांत यादव, वाहन स्वामी सुनीत यादव, सूरज सिंह और कोल डिपो संचालक आकाश सिंघल ने इस पूरे खेल में अपनी भूमिका स्वीकार की है।
मामले में पुलिस ने तीन ट्रेलर, एक रोलर मशीन और करीब 30 टन कोयला जब्त किया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले में अन्य संलिप्त लोगों की भी तलाश कर रही है।

चलती क्रेटा कार की सनरूफ पर स्टंटबाजी पड़ी भारी, चकरभाठा पुलिस ने वाहन किया जब्त
आज फोकस में

चलती क्रेटा कार की सनरूफ पर स्टंटबाजी पड़ी भारी, चकरभाठा पुलिस ने वाहन किया जब्त

देउरपारा में दर्दनाक हादसा: करंट लगने से 17 वर्षीय किशोर की मौत
आज फोकस में

देउरपारा में दर्दनाक हादसा: करंट लगने से 17 वर्षीय किशोर की मौत

सतनामी समाज राजिम परिक्षेत्र चुनाव में कोमल ढीढी अध्यक्ष, कुलेश्वर सोनवानी सचिव निर्वाचित, नई कार्यकारिणी के गठन से समाज में उत्साह
आज फोकस में

सतनामी समाज राजिम परिक्षेत्र चुनाव में कोमल ढीढी अध्यक्ष, कुलेश्वर सोनवानी सचिव निर्वाचित, नई कार्यकारिणी के गठन से समाज में उत्साह

अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति ने किया मेधावी छात्र-छात्राओं एवं स्वर्ण वैवाहिकी दंपत्तियों का सम्मान
आज फोकस में

अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति ने किया मेधावी छात्र-छात्राओं एवं स्वर्ण वैवाहिकी दंपत्तियों का सम्मान

जांजगीर-चांपा में ISI कनेक्शन का खुलासा, संदिग्ध स्लीपर सेल सदस्य गिरफ्तार
आज फोकस में

जांजगीर-चांपा में ISI कनेक्शन का खुलासा, संदिग्ध स्लीपर सेल सदस्य गिरफ्तार

कोटा नगर पंचायत का नगर पालिका में उन्नयन, विकास को मिलेगी नई रफ्तार – विधायक अटल श्रीवास्तव
आज फोकस में

कोटा नगर पंचायत का नगर पालिका में उन्नयन, विकास को मिलेगी नई रफ्तार – विधायक अटल श्रीवास्तव

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp