Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

चलती क्रेटा कार की सनरूफ पर स्टंटबाजी पड़ी भारी, चकरभाठा पुलिस ने वाहन किया जब्त

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर-रायपुर हाईवे पर चलती कार की सनरूफ से बाहर निकलकर स्टंटबाजी करना एक युवक को महंगा पड़ गया। चकरभाठा पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन कर मानव जीवन को खतरे में डालने वाले क्रेटा वाहन पर कार्रवाई करते हुए उसे जब्त कर लिया है।
मामला 21 जून 2026 की देर रात का है, जब हिर्री माइंस के पास बिलासपुर-रायपुर मार्ग पर एक क्रेटा कार क्रमांक CG 10 BE 4400 में सवार युवक चलती गाड़ी की सनरूफ से बाहर निकलकर स्टंट कर रहा था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को पकड़कर थाना चकरभाठा लाया।
पुलिस पूछताछ में वाहन चालक प्रशांत जायसवाल, उम्र 21 वर्ष, निवासी पुराना बस स्टैंड के पास, बिलासपुर ने घटना को स्वीकार किया। जांच में पाया गया कि वाहन को तेज और लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन किया गया, जिससे सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान भी खतरे में पड़ सकती थी।
चकरभाठा पुलिस ने चालक के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत विधिवत कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर लिया है। पुलिस ने आम नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने और इस तरह के खतरनाक स्टंट से बचने की अपील की है।

<span style=चलती क्रेटा कार की सनरूफ पर स्टंटबाजी पड़ी भारी, चकरभाठा पुलिस ने वाहन किया जब्त">
आज फोकस में

चलती क्रेटा कार की सनरूफ पर स्टंटबाजी पड़ी भारी, चकरभाठा पुलिस ने वाहन किया जब्त

देउरपारा में दर्दनाक हादसा: करंट लगने से 17 वर्षीय किशोर की मौत
आज फोकस में

देउरपारा में दर्दनाक हादसा: करंट लगने से 17 वर्षीय किशोर की मौत

सतनामी समाज राजिम परिक्षेत्र चुनाव में कोमल ढीढी अध्यक्ष, कुलेश्वर सोनवानी सचिव निर्वाचित, नई कार्यकारिणी के गठन से समाज में उत्साह
आज फोकस में

सतनामी समाज राजिम परिक्षेत्र चुनाव में कोमल ढीढी अध्यक्ष, कुलेश्वर सोनवानी सचिव निर्वाचित, नई कार्यकारिणी के गठन से समाज में उत्साह

अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति ने किया मेधावी छात्र-छात्राओं एवं स्वर्ण वैवाहिकी दंपत्तियों का सम्मान
आज फोकस में

अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति ने किया मेधावी छात्र-छात्राओं एवं स्वर्ण वैवाहिकी दंपत्तियों का सम्मान

जांजगीर-चांपा में ISI कनेक्शन का खुलासा, संदिग्ध स्लीपर सेल सदस्य गिरफ्तार
आज फोकस में

जांजगीर-चांपा में ISI कनेक्शन का खुलासा, संदिग्ध स्लीपर सेल सदस्य गिरफ्तार

कोटा नगर पंचायत का नगर पालिका में उन्नयन, विकास को मिलेगी नई रफ्तार – विधायक अटल श्रीवास्तव
आज फोकस में

कोटा नगर पंचायत का नगर पालिका में उन्नयन, विकास को मिलेगी नई रफ्तार – विधायक अटल श्रीवास्तव

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp