Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रतनपुर पुलिस की कार्रवाई: आम रास्ते में चाकू लहराकर लोगों को धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

रतनपुर… थाना क्षेत्र में आम रास्ते पर धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से एक धारदार लोहे का चाकू भी बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार 22 जून 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे सूचना मिली कि बैरागबन करैहापारा के आम रास्ते पर एक युवक हाथ में धारदार चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा रहा है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी विष्णु यादव ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और उनके निर्देश पर पुलिस टीम का गठन किया गया।पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को चाकू सहित पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विष्णु साहू (26 वर्ष), निवासी टेकर, थाना सीपत, जिला बिलासपुर बताया।आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक विष्णु यादव, सहायक उपनिरीक्षक पवन सिंह और आरक्षक धनराज कुम्भकार की विशेष भूमिका रही।
रतनपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बिगाड़ने और लोगों में भय का माहौल बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

चलती क्रेटा कार की सनरूफ पर स्टंटबाजी पड़ी भारी, चकरभाठा पुलिस ने वाहन किया जब्त
आज फोकस में

चलती क्रेटा कार की सनरूफ पर स्टंटबाजी पड़ी भारी, चकरभाठा पुलिस ने वाहन किया जब्त

देउरपारा में दर्दनाक हादसा: करंट लगने से 17 वर्षीय किशोर की मौत
आज फोकस में

देउरपारा में दर्दनाक हादसा: करंट लगने से 17 वर्षीय किशोर की मौत

सतनामी समाज राजिम परिक्षेत्र चुनाव में कोमल ढीढी अध्यक्ष, कुलेश्वर सोनवानी सचिव निर्वाचित, नई कार्यकारिणी के गठन से समाज में उत्साह
आज फोकस में

सतनामी समाज राजिम परिक्षेत्र चुनाव में कोमल ढीढी अध्यक्ष, कुलेश्वर सोनवानी सचिव निर्वाचित, नई कार्यकारिणी के गठन से समाज में उत्साह

अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति ने किया मेधावी छात्र-छात्राओं एवं स्वर्ण वैवाहिकी दंपत्तियों का सम्मान
आज फोकस में

अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति ने किया मेधावी छात्र-छात्राओं एवं स्वर्ण वैवाहिकी दंपत्तियों का सम्मान

जांजगीर-चांपा में ISI कनेक्शन का खुलासा, संदिग्ध स्लीपर सेल सदस्य गिरफ्तार
आज फोकस में

जांजगीर-चांपा में ISI कनेक्शन का खुलासा, संदिग्ध स्लीपर सेल सदस्य गिरफ्तार

कोटा नगर पंचायत का नगर पालिका में उन्नयन, विकास को मिलेगी नई रफ्तार – विधायक अटल श्रीवास्तव
आज फोकस में

कोटा नगर पंचायत का नगर पालिका में उन्नयन, विकास को मिलेगी नई रफ्तार – विधायक अटल श्रीवास्तव

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp