Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

फर्जी शराब तस्करी केस में फंसाने और एक लाख रुपये वसूली का आरोप, युवक ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर /मस्तूरी:—- जिले में पुलिस विभाग पर गंभीर आरोप लगाने वाला मामला सामने आया है। चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम कुंडा नागराडीह निवासी 21 वर्षीय समीर बंजारे ने पुलिस अधीक्षक बिलासपुर को लिखित शिकायत सौंपकर मस्तूरी थाना में पदस्थ चार आरक्षकों पर फर्जी शराब तस्करी के मामले में फंसाने की धमकी देकर एक लाख रुपये वसूलने का आरोप लगाया है।

शिकायत में समीर ने बताया कि 15 जून 2026 की शाम वह टिकारी गांव के स्कूल के पास बैठा था। इसी दौरान चार लोग वहां पहुंचे और स्वयं को पुलिसकर्मी बताते हुए उसे मस्तूरी थाना ले गए। युवक का आरोप है कि थाना में उसे धमकाया गया कि यदि दो लाख रुपये नहीं दिए गए तो उसे 100 बोतल महुआ शराब की तस्करी के मामले में जेल भेज दिया जाएगा।
समीर के अनुसार, दबाव में उसने अपने परिजनों को फोन किया। इसके बाद उसके पिता और गांव के कुछ लोग थाना पहुंचे, जहां कथित रूप से 84 हजार रुपये नकद और 16 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर कुल एक लाख रुपये दिए गए। शिकायतकर्ता का दावा है कि उससे और उसके पिता से कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर भी कराए गए।

युवक ने आरोप लगाया कि रकम लेने के बावजूद अगले दिन उसके खिलाफ शराब तस्करी का मामला दर्ज कर दिया गया। उसने कहा कि 16 जून को वह घर पर मौजूद था, फिर भी उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया।
समीर बंजारे ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, थाना परिसर के सीसीटीवी फुटेज की जांच तथा कथित रूप से शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल मामले में पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है।

<span style=फर्जी शराब तस्करी केस में फंसाने और एक लाख रुपये वसूली का आरोप, युवक ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार">
आज फोकस में

फर्जी शराब तस्करी केस में फंसाने और एक लाख रुपये वसूली का आरोप, युवक ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी
आज फोकस में

अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी

रायपुर : बच्चों के अधिकारों और सुरक्षा के लिए गांव-गांव पहुंच रही बाल चौपाल
आज फोकस में

रायपुर : बच्चों के अधिकारों और सुरक्षा के लिए गांव-गांव पहुंच रही बाल चौपाल

रायपुर : भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों पर शासन का सख्त प्रहार, बसनी में शासकीय भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त
आज फोकस में

रायपुर : भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों पर शासन का सख्त प्रहार, बसनी में शासकीय भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त

सक्ती : महतारी वंदन योजना से मिथिला के परिवार को मिल रहा आर्थिक सहारा
आज फोकस में

सक्ती : महतारी वंदन योजना से मिथिला के परिवार को मिल रहा आर्थिक सहारा

रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी
आज फोकस में

रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp