Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गरियाबंद : अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो रिपोर्ट समय न्यूज़ लाइव

गरियाबंद :—-छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए संचालित अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना के अंतर्गत कक्षा 6वीं में प्रवेश लेने वाले पात्र विद्यार्थियों को प्रदेश के चयनित निजी आवासीय विद्यालयों में कक्षा 12वीं तक निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी।
जिला श्रम पदाधिकारी सुश्री जयंती बसंल ने बताया कि गरियाबंद जिले को इस योजना के तहत 5 सीटों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इच्छुक पंजीकृत निर्माण श्रमिक अपने बच्चों के लिए 3 जुलाई 2026 तक विभागीय वेब पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन श्रमेव जयते मोबाइल एप अथवा श्रम संसाधन केंद्र नगर पंचायत फिंगेश्वर, जनपद पंचायत छुरा, मैनपुर, देवभोग तथा जिला गरियाबंद स्थित श्रम संसाधन केंद्र के कक्ष क्रमांक 01 में आवश्यक दस्तावेजों सहित जमा कर सकते हैं। योजना का लाभ ऐसे पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की प्रथम दो संतानों को मिलेगा, जिनका श्रमिक पंजीयन कम से कम एक वर्ष पूर्व का हो तथा जो वर्तमान शैक्षणिक सत्र में कक्षा 6वीं में प्रवेश ले रहे हों। विद्यार्थियों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन के लिए श्रम पंजीयन कार्ड, बच्चे का आधार कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र, पूर्व वर्ष की अंकसूची, वर्तमान कक्षा अध्ययनरत प्रमाण पत्र, स्थानांतरण प्रमाण पत्र तथा स्व-घोषणा पत्र आवश्यक हैं। चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 6वीं से 12वीं तक प्रदेश के उत्कृष्ट आवासीय विद्यालयों में पूरी तरह निःशुल्क शिक्षा, आवास एवं अन्य शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह एवं सचिव गिरीश रामटेके के निर्देशानुसार संचालित इस महत्वाकांक्षी योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए पात्र निर्माण श्रमिकों से समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की गई है।

रायपुर : राज्यपाल ने दिव्यांग पुनर्वास केंद्र माना कैंप का किया अवलोकन
आज फोकस में

रायपुर : राज्यपाल ने दिव्यांग पुनर्वास केंद्र माना कैंप का किया अवलोकन

रायपुर : राज्यपाल  रमेन डेका ने “प्रारंभ” पत्रिका के विशेषांक का किया विमोचन
आज फोकस में

रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका ने “प्रारंभ” पत्रिका के विशेषांक का किया विमोचन

रायपुर : वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
आज फोकस में

रायपुर : वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

भारतमाला परियोजना के दो राष्ट्रीय राजमार्गों के काम मार्च-2027 तक होंगे पूरे
आज फोकस में

भारतमाला परियोजना के दो राष्ट्रीय राजमार्गों के काम मार्च-2027 तक होंगे पूरे

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से सरिता सोनवानी का बिजली बिल हुआ शून्य
आज फोकस में

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से सरिता सोनवानी का बिजली बिल हुआ शून्य

रायपुर : रायपुर की बेटी बनाएगी सैटेलाइट, कलेक्टर ने प्रेरक पुस्तक व पुष्पगुच्छ भेंट कर किया सम्मानित
आज फोकस में

रायपुर : रायपुर की बेटी बनाएगी सैटेलाइट, कलेक्टर ने प्रेरक पुस्तक व पुष्पगुच्छ भेंट कर किया सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp