Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कोटा क्षेत्र में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 159.5 लीटर महुआ शराब जब्त

“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”
“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”

अवैध शराब कारोबार पर कसा शिकंजा, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की सराहना

कोटा, :— अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोटा वृत्त एवं जिला स्तरीय उड़न दस्ते ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में महुआ शराब जब्त की है। इस कार्रवाई में कुल 159.5 लीटर महुआ शराब बरामद कर चार आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
आबकारी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोटा वृत्त अंतर्गत भनवार टंका क्षेत्र में दबिश देकर राकेश सारथी (पिता घनश्याम सारथी) एवं सीताराम सारथी (पिता भगेलाराम सारथी) के कब्जे से 144 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2), 59(क) एवं 36(सी) के तहत प्रकरण कायम किया गया है।
वहीं जिला स्तरीय उड़न दस्ते ने इसी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए रंजीत सोनी (पिता धर्मेन सोनी) एवं मनीराम सारथी (पिता लक्षि सारथी) के पास से 15.5 लीटर महुआ शराब जब्त की। इनके विरुद्ध धारा 34(1)(क), 34(2) एवं 59(क) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व आबकारी उपनिरीक्षक भूपेन्द्र जामड़े एवं आबकारी उपनिरीक्षक धर्मेन शुक्ला ने किया। अभियान में मुख्य आरक्षक राजेश यादव, जयशंकर कमलेश, आरक्षक नीलेश वानी, मुन्नी देवांगन तथा वाहन चालक संदीप खलको की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
गांवों में बढ़ रही थी चिंता
स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध महुआ शराब का कारोबार न केवल कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बनता है, बल्कि कई परिवारों की खुशियों को भी प्रभावित करता है। ग्रामीणों ने आबकारी विभाग की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे अभियान लगातार चलाए जाने चाहिए ताकि युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से रोका जा सके।
अभियान रहेगा जारी
आबकारी विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। विभाग ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे अवैध शराब संबंधी किसी भी गतिविधि की जानकारी प्रशासन को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
आबकारी विभाग की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे कानून का भय कायम होने के साथ-साथ समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में भी सकारात्मक संदेश गया है।

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp