Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

“बिलासपुर पुलिस के अभियानों की गूंज अब हर गांव और हर ग्रामीण तक पहुंच रही है।”

मुंगेली जिला ब्यूरो शील पाठक की रिपोर्ट
मुंगेली जिला ब्यूरो शील पाठक की रिपोर्ट

बिलासपुर पुलिस विभाग में उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस कप्तान रजनेश सिंह जी के पदस्थापना होने के बाद से जिला के हर एक शहरवासियों एवं ग्रामीणों को सजग करने जनजागरूकता अभियान सतत् चलाए जा रहे है जिसमें -नशा मुक्ति अभियान, आओ सवारें कल अपना , चेतना अभियान, सियान चेतना, साईबर जागरूकता अभियान और यातायात जागरूकता अभियान, प्रमुख है उक्त अभियानों को शहर के हर गली गली तक और ग्रामीण क्षेत्र के हर गाँव तक पहुंचने की जिम्मेदारी जिले के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के साथ साथ सभी थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों को सौंपी गई है जिसके चलते पूरे बिलासपुर जिले में पुलिस के अभियानों की गूँज आए दिनों सुनाई देती रहती है

अभी हाल ही में जूनापारा पुलिस चौकी के द्वारा लगभग 15 से 18 ग्रामों को नशा से मुक्त किया गया है जिसमें ग्राम जूना पारा, सलाया, भीमपुरी, उदयपुर, डोमनपुर, सेकरी, दर्री, सफरीभाठा, सिंघनपूरी, चोरगॉव , तेंदुआ, उदयपुर जोगीपुर साल्हेडबरी,धूमा, नागचुवा , जैसे ग्रामों के साथ अन्य ग्राम भी शामिल है जिसमें सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति में लोगों को जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियानों को बताकर जागरूक किया गया है। इस जागरूकता अभियान की खास बात यह रही है कि इसमें शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में राजनीति से हटकर जन प्रतिनिधियों का सहयोग लगातार पुलिस को मिलने से क्षेत्र में अच्छी खासी भीड़ सैकड़ों की संख्या में पुलिस के जागरूकता अभियान में हिस्सा ले और इसका सीधा सीधा फायदा लोगो को जागरूक करने में हो रहा है । अभी हाल ही में चौकी जुनापारा पुलिस द्वारा वरिष्ठ पुलिस कप्तान के निर्देशों को अमल में लाने के लिए ग्रामीण वृद्धजनों की मीटिंग लेकर उनके अनुभवों को साझा किया गया और पुलिसिंग में अमल में लाने की बात की गई साथ ही फूलमाला श्रीफल और फलों से स्वागत किया गया

जिसे सोशल मीडिया में लोगों ने खूब सराहा है ग्राम धूमा में भी जनप्रतिनिधि महिला नेत्री हेमलता राजपूत के आहवान में सैकड़ों महिलाएं , ग्रामीण एवं बच्चे उपस्थित होकर गली गली में नशा मुक्ति के रैली निकाली गई , जूनापारा पुलिस स्टॉफ द्वारा ग्रामीणों को नशा। विरुद्ध अभियान में यातायात जागरूकता, सायबर जागरूकता, आओ सवारे कल अपना अभियान की जानकारी को साझा किया।

<span style=“बिलासपुर पुलिस के अभियानों की गूंज अब हर गांव और हर ग्रामीण तक पहुंच रही है।”">
आज फोकस में

“बिलासपुर पुलिस के अभियानों की गूंज अब हर गांव और हर ग्रामीण तक पहुंच रही है।”

बिलासपुर पहुंचा मानसून, फिर भी नहीं बरसे बादल; उमस और गर्मी से लोग बेहाल
आज फोकस में

बिलासपुर पहुंचा मानसून, फिर भी नहीं बरसे बादल; उमस और गर्मी से लोग बेहाल

मस्तूरी में बिजली व्यवस्था बदहाल, ट्रिपिंग और कटौती से जनता त्रस्त
आज फोकस में

मस्तूरी में बिजली व्यवस्था बदहाल, ट्रिपिंग और कटौती से जनता त्रस्त

रायपुर : राज्यपाल ने दिव्यांग पुनर्वास केंद्र माना कैंप का किया अवलोकन
आज फोकस में

रायपुर : राज्यपाल ने दिव्यांग पुनर्वास केंद्र माना कैंप का किया अवलोकन

रायपुर : राज्यपाल  रमेन डेका ने “प्रारंभ” पत्रिका के विशेषांक का किया विमोचन
आज फोकस में

रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका ने “प्रारंभ” पत्रिका के विशेषांक का किया विमोचन

रायपुर : वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
आज फोकस में

रायपुर : वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp