Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अशासकीय विद्यालय संचालक संघ के आह्वान पर जनांदोलन का शंखनाद

मुंगेली जिला ब्यूरो शील पाठक की रिपोर्ट
मुंगेली जिला ब्यूरो शील पाठक की रिपोर्ट

छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले छत्तीसगढ़ राज्य पाठ्य पुस्तक निगम के दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही करने एवं अशासकीय विद्यालयों को संकुल स्तर पर पुस्तके पहुंचाकर देने विषयक केसंदर्भ छत्तीसगढ़ राज्य अशासकीय विद्यालय संचालक संघ के आह्वान पर जनांदोलन
01 राज्य शासन द्वारा विगत कई वर्षों से राज्य के सभी विद्यार्थियों को निशुल्क पाठ्यपुस्तक नियत तिथि में सुचारू रूप से, शासकीय विद्यालय को संकुल स्तर पर तथा अशासकीय विद्यालय को जिला स्तर पर पहुंचा कर वितरित की जाती रही है।कभी भी पुस्तकों को लेकर कोई विवाद नहीं हुआ।

02 विगत सत्र 2025-26 में पाठ्य पुस्तक निगम के अधिकारी, कर्मचारियों के हठधर्मिता,असंवेदनशीलता, लापरवाही, तथा अड़ियल रवैए के कारण अत्यंत विलंब से सभी विद्यालयों को पुस्तके प्राप्त हुई।( माह सितम्बर 2025 तक) जबकि कुछ विषय की पुस्तके तो सत्र के अंत तक भी स्कूलों को नहीं मिल पाई।

03 विगत वर्ष निगम द्वारा पूर्व चली आ रही व्यवस्था को बदलते हुए अशासकीय स्कूलों को निगम द्वारा निर्धारित 6 डिपो द्वारा आधी-अधूरी पुस्तक बड़ी मुश्किल से वितरण किया गया था। निगम के इस कृत्य से राज्य शासन की बहुत अधिक किरकिरी हुई थी।

04 विगत वर्ष से ही पुस्तकों में बारकोड लगाकर स्केनिंग की व्यवस्था की गई। उसके कारण पुस्तक प्राप्त होने के बाद भी 10 दिन तक का समय उसको स्कैन करने में लगा जिसके कारण अध्यापन के कार्य में बहुत विलंब हुआ।

05 पाठ्यपुस्तक निगम की त्रुटि पूर्ण वितरण व्यवस्था पर हमने छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष एवं अधिकारियों से मिलकर कई दौर की चर्चा की तथा यह तय हुआ कि आगामी नए सत्र 2026 / 27 से व्यवस्था ठीक कर ली जाएगी तथा अशासकीय विद्यालय को भी संकुल स्तर पर पुस्तके प्रदान की जाएगी। पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष के सम्मुख निगम के अधिकारियों ने इस पर सहमति व्यक्त की थी।

06 खेद के साथ आपको अवगत कराना पड़ रहा है कि वर्तमान सत्र में भी पाठ्य पुस्तक निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी की असंवेदनशीलता , लापरवाही व अड़ियल रवैया यथावत जारी है जिसके कारण शासकीय विद्यालयों को निगम द्वारा 15 जून तक आधी अधूरी पुस्तके ही प्रदाय की गई है जबकि अशासकीय विद्यालयों को पुनः दूरस्थ डिपो के माध्यम से 21 जुलाई तक पुस्तक वितरण की व्यवस्था बनाई गई है जिसमें आगे पुनः संसोधन की पूर्ण संभावना है।

07 नवीन शिक्षा सत्र 16 जून 2026 से प्रारंभ हो गया है तथा शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार इस वर्ष बोर्ड परीक्षाएं फरवरी माह में ही आयोजित की जाएगी।आज पर्यन्त बच्चों को पुस्तके ही नहीं मिल पाई है तथा 31 जुलाई तक सभी बच्चों को पुस्तकें मिल पाएगी इसकी भी कोई संभावना नहीं दिख रही है।क्या ऐसे में ही हमारे बच्चे पढ़ेंगे और छत्तीसगढ़ को गढ़ेंगे।

08 पाठ्य पुस्तक निगम का उक्त असंवेदनशील कृत्य राज्य के विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। इनका आचरण न केवल असहनीय और निंदनीय है बल्कि उत्तरदाई अधिकारियों के लिए दंडनीय भी है। इतना सब होने के बाद भी राज्य शासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं किए जाने से राज्य शासन के लिए भी समाज में अच्छा संकेत नहीं जा रहा है।

अतः माननीय मुख्यमंत्री महोदय से निवेदन किया गया है कि

छत्तीसगढ़ के बच्चों के भविष्य के साथ खेलने वाले पाठ्य पुस्तक निगम के जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारियों को न्यायोचित दंडित कर भविष्य के लिए इस निंदनीय तथा दंडनीय कृत्य को रोकने आवश्यक कदम उठाएं।

साथ ही इस विलंब की स्थिति में अशासकीय विद्यालयों को भी संकुल स्तर पर पुस्तकें उपलब्ध कराए ताकि पुस्तक अभाव में हुए विद्यार्थीयों के नुकसान को कम किया जा सके ।
, छत्तीसगढ़ राज्य अशासकीय विद्यालय संचालक संघ राज्य शासन का निरंतर सहयोगी तथा विद्यार्थी हितों का संपूर्ण ध्यान रखने वाला संघ है । अतः आपसे उक्त संबंध में यथोचित कार्यवाही की अपेक्षा रखता है ।

कार्यवाही के अभाव में संघ विद्यार्थी हित में 25 जून गुरुवार को छत्तीसगढ़ के सभी अशासकीय विद्यालय मे अध्यापन का कार्य बंद कर प्रत्येक जिला मुख्यालय में जिलाधीश कार्यालय के सम्मुख प्रदर्शन करेगा। अगर इसके बाद भी 05 जुलाई तक हमें संकुल स्तर पर पुस्तक प्रदान नहीं की जाएगी तो संपूर्ण छत्तीसगढ़ से सभी अशासकीय विद्यालय के संचालक, शिक्षक तथा विद्यार्थियों के पालक मजबूर होकर राजधानी में व्यापक प्रदर्शन करेंगे।

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp