Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पचपेड़ी में बिजली संकट के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, विधायक दिलीप लहरिया एवं ब्लॉक अध्यक्ष भोलाराम साहू के नेतृत्व में बिजली कार्यालय का घेराव

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर, मस्तूरी/:— विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत तहसील पचपेड़ी में लंबे समय से व्याप्त विद्युत समस्याओं, अघोषित बिजली कटौती, बार-बार होने वाले बिजली व्यवधान तथा ग्रामीण क्षेत्रों में खराब विद्युत व्यवस्था को लेकर आम जनता में भारी आक्रोश देखने को मिला। इसी के मद्देनजर मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपसचेतक *दिलीप लहरिया* तथा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भोलाराम साहू जी के नेतृत्व में पचपेड़ी स्थित बिजली कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, किसान, युवा, महिलाएं एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। लोगों ने क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती, लो-वोल्टेज की समस्या, खराब ट्रांसफार्मरों को समय पर नहीं बदले जाने तथा विद्युत विभाग की लापरवाही के खिलाफ अपनी नाराजगी व्यक्त की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि भीषण गर्मी और खेती-किसानी के इस महत्वपूर्ण समय में बिजली की अनियमित आपूर्ति से आम जनता और किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इस अवसर पर विधायक *दिलीप लहरिया* ने कहा कि जनता की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को किसी भी कीमत पर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। बिजली जैसी आवश्यक सेवा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों से तत्काल समस्याओं के निराकरण, नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर बिजली व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की।

प्रदर्शन उपरांत कांग्रेस नेताओं एवं ग्रामीणों द्वारा अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें क्षेत्र की विद्युत समस्याओं का शीघ्र समाधान करने, अघोषित कटौती बंद करने, जर्जर विद्युत लाइनों के सुधार, खराब ट्रांसफार्मरों को तत्काल बदलने तथा किसानों और उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करने की मांग की गई।

नेताओं ने स्पष्ट कहा कि यदि जनता की समस्याओं का समय रहते समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी और क्षेत्रवासी आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। जनता के हक, अधिकार और मूलभूत सुविधाओं की लड़ाई निरंतर जारी रहेगी।

इस कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भोलाराम साहू, राजकुमार अंचल, मनोहर कुर्रे, लखन टंडन, पिटूँ जागंडे, सतकली बावरे, शशी पाटले, छबिसेन बंजारे, चंद्रप्रकाश कुर्रे, विजय नामदेव, कांती भारद्वाज, अमित पांडे, सीताराम रत्नेश, विनोद यादव, अशोक राजवाल, रितु भाई, नेत्र टंडन, दिनेश शर्मा, उत्तरा रात्रे, ओमप्रकाश पैकरा, जयचंद पटेल, कांग्रेस नेता अरविंद लहरिया, सुरेश कुमार कुर्रे, दामोदर कांत, देवेंद्र कृष्णन, बिंदु जायसी, प्रियंका महानंद, ज्वाला बंजारे, शेरु असलम, देवेंद्र पटेल, साहिल मधुकर, रंजित यादव सहित समस्त क्षेत्रीय कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं भारी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp