Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राजीव भवन में महिला कांग्रेस की अहम बैठक संपन्न,

“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”
“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”

 

संगठन सशक्तिकरण और सदस्यता अभियान पर दिया गया जोर

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में शुक्रवार को महिला कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री अलका लांबा ने की। बैठक में प्रदेशभर से महिला कांग्रेस की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।
बैठक का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना तथा व्यापक सदस्यता अभियान को गति देना रहा। राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने महिला पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की असली ताकत उसकी सक्रिय कार्यकर्ता होती हैं। उन्होंने सभी जिलों, ब्लॉकों और मंडलों में संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए नियमित बैठकें आयोजित करने तथा नए सदस्यों को जोड़ने पर विशेष जोर दिया।


उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस को समाज के हर वर्ग की महिलाओं तक पहुंच बनानी होगी। इसके लिए घर-घर संपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक महिलाओं को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ने का आह्वान किया गया। उन्होंने कहा कि आगामी राजनीतिक चुनौतियों को देखते हुए संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रियता सबसे महत्वपूर्ण है।
बैठक में सदस्यता अभियान की रूपरेखा, बूथ स्तर पर संगठन विस्तार, सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग, महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने तथा विभिन्न जनहित के मुद्दों पर महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। पदाधिकारियों को संगठनात्मक गतिविधियों को नियमित रूप से संचालित करने और प्रत्येक स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।


राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि महिला कांग्रेस केवल राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने वाला सशक्त मंच है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच सक्रिय रहकर महिलाओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया।
बैठक के दौरान उपस्थित महिला पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा सदस्यता अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

सभी ने बूथ स्तर तक संगठन के विस्तार और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
बैठक का समापन संगठन को मजबूत बनाने, सदस्यता अभियान को व्यापक स्तर पर सफल बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के साथ हुआ। यह बैठक महिला कांग्रेस के संगठनात्मक विस्तार और कार्यकर्ताओं में नए उत्साह का संचार करने वाली महत्वपूर्ण बैठक मानी जा रही है।

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp