Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

28 जून को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, 0 से 5 वर्ष के सभी बच्चों को पिलाई जाएगी ‘दो बूंद जिंदगी की’

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर जिले में 28 जून को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान आयोजित किया जाएगा। इस अभियान के तहत जन्म से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो से बचाव के लिए दो बूंद जिंदगी की पोलियो रोधी दवा पिलाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने सभी अभिभावकों से अपने बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ तक लाने की अपील की है।

जिले में अभियान के सफल संचालन के लिए कुल 1530 पोलियो बूथ बनाए गए हैं। ये बूथ जिला अस्पताल, सिम्स, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, उप स्वास्थ्य केंद्र और आंगनबाड़ी केंद्रों में संचालित होंगे।
इस अभियान में जिले के 2 लाख 78 हजार 149 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं 29 और 30 जून को स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और मितानिन घर-घर जाकर उन बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगे, जो पहले दिन किसी कारणवश छूट जाएंगे।
बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, ईंट-भट्ठों, निर्माण स्थलों और दूरस्थ बस्तियों में रहने वाले बच्चों तक पहुंचने के लिए विशेष मोबाइल टीमों का भी गठन किया गया है, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की दवा से वंचित न रहे।
भारत वर्ष 2014 से पोलियो मुक्त है, लेकिन पड़ोसी देशों में अभी भी पोलियो वायरस की मौजूदगी को देखते हुए यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शुभा गढ़ेवाल ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे 28 जून को अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को निकटतम पोलियो बूथ पर अवश्य लेकर जाएं और उन्हें ‘दो बूंद जिंदगी की’ पोलियो खुराक जरूर पिलाएं। यही एक छोटा कदम आपके बच्चे के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की सबसे बड़ी सुरक्षा है।

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp